फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quran burning in Sweden Violence erupts 16 policemen injured in clash

पांचवें दिन भी जल रहा स्वीडन: कुरान जलाने के बाद भड़की हिंसा, झड़प में अब तक 16 पुलिसकर्मी घायल 

Mon, 18 Apr 2022 01:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Apr 2022 01:39 PM IST
सार

रविवार को यहां सुरक्षा कर्मियों और दंगाइयों के बीच झड़प हुई और गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। इसके साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Quran burning in Sweden Violence erupts 16 policemen injured in clash
स्वीडन हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्लाम की पवित्र किताब कुरान जलाने का मामला सामने आने के बाद से स्वीडन बीते चार दिनों से जल रहा है। यहां लगातार पुलिस और उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। रविवार को यहां सुरक्षा कर्मियों और दंगाइयों के बीच झड़प हुई और गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। इसके साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले शनिवार को माल्मो शहर में एक रैली के दौरान बस समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। 
विज्ञापन


ईरान व इराक ने जताई थी आपत्ति 
कुरान जलाने का मामला सामने आने के बाद इस्लामिक देशों ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। बीते दिनों ईरान और इराक में स्वीडिश राजदूतों को तलब किया गया था। इस दौरान दोनों देशों की सरकारों ने घटना की निंदा की और शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
स्वीडन में कुरान जलाने की घटना की जिम्मेदारी चरमपंथी संगठन व स्टार्म कुर्स पार्टी चलाने वाले डेनिश-स्वीडिश चरमपंथी रासमुस पालुडन ने ली थी। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, उन्होंने ही कुरान को जलाया है और आगे भी ऐसा किया जाता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से ज्यादा पुलिकर्मी हुए हैं घायल 
स्वीडन में फैली हिंसा में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उग्र प्रदर्शन में 16 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर हैं। वहीं कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed