फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth II death Queen of Britain for 70 years Know everything about Her News In Hindi

Queen Elizabeth II Death: 70 साल तक ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज रहीं, पढ़ें उनके बारे में सब कुछ

Thu, 08 Sep 2022 11:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 11:56 PM IST
सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिजाबेथ का निधन हुआ था। वे बीते 70 सालों से ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज थीं।पढें उनके बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
Queen Elizabeth II death Queen of Britain for 70 years Know everything about Her News In Hindi
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया। 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह बीते 70 सालों से ब्रिटेन की राजगद्दी पर काबिज थीं। ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे ज्यादा समय तक काबिज रहने का रिकार्ड भी उनके नाम पर है। 1952 में जब ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज षष्ठम की मौत हुई थी उसके बाद एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया के सबसे मजबूत और चर्चित राजघराने की बागडोर संभाली थी। जून 2022 में क्वीन एलिजाबेथ  द्वितीय के शासनकाल के 70 साल पूरे हुए थे। आइए नजर डालें उनकी जीवन यात्रा पर...

विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर है। किंग जार्ज पंचम के बाद क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जॉर्ज षष्ठम राजा बने। उनकी पढाई घर में ही हुई। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था।  क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की जीवनी के मुताबिक, उनका बचपन से उन्हें जानवरों से मोह था, विशेषकर घोड़ों और कुत्तों से। उनका ये प्रेम अभी भी बरकरार था।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद बनी महारानी
राजकुमारी एलिजाबेथ पहली बार राजकुमार फिलिप से 1934 में पहली बार मिली थी। उस समय वह मात्र 13 वर्ष की थीं। फ़िलिप एक ग्रीक राजकुमार थे, जिनके परिवार को 1922 में देश से तब निकाल दिया गया था जब वह शिशु ही थे। इसके बाद क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का विवाह 1947 में प्रिंस फिलिप से हुआ था। उनकी शादी के मौके पर ब्रिटेन में जमकर जश्न मनाया गया था। शादी के बाद प्रिंस फिलिप ब्रिटिश राजघराने में कामकाज संभालने लगे। शादी के बाद जब 1952 में एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप केन्या के दौरे पर थे तब उनके पिता किंग जॉर्ज छह की फरवरी में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर पाकर वह आधे दौरे को अधूरा छोड़कर ब्रिटेन वापस आ गईं। पिता की मौत के समय क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की उम्र मात्र 25 साल थी। जिस दिन उनके पिता की मौत हुई थी उसी दिन यानी 6 फरवरी 1952 को एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी नियुक्त हुईं। बाद में दो जून 1953 को उनका औपचारिक रूप से राज्याभिषेक किया गया था। तब से लेकर अब तक वे ब्रिटेन की महारानी के रूप में सत्ता पर काबिज थीं। अभी तक उनके शासनकाल में 15 प्रधानमंत्रियों ने उनके साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, संत लूसिया, संत विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज, अंटीगुआ, बारबूडा, संत किट्स और नेविस की महारानी थीं। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल के 54 राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख भी थीं। ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में वह अंग्रेजी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल और राष्ट्रमंडल के सोलह स्वतंत्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी थीं।
 

शासनकाल में हुए कई बदलाव
एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया।
 

पिछले साल हुई थी पति प्रिंस फिलिप की मौत
राजकुमार फिलिप और उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एंड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन नौ अप्रैल 2021हो गया था। वह 99 वर्ष के थे। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा था। 


पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं जूझ रहीं थीं
गौरतलब है कि इस समय महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। इस साल की शुरुआत में महारानी एलिजाबेथ ने अपने शासन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed