फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Queen Elizabeth II Funeral Rules for Leaders Wanting to Pay Respects Know All Details

Britain: हेलिकॉप्टर नहीं बस लेकर आएंगे वैश्विक नेता, महारानी के अंतिम दर्शन के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

Tue, 13 Sep 2022 08:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Sep 2022 08:36 AM IST
सार

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर समूचा ब्रिटेन सदमे में है। शोकाकुल ब्रिटेन मानो महारानी के अंतिम दर्शन के लिए लंदन में उमड़ पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए 15 लाख से ज्यादा लोग लंदन पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Britain Queen Elizabeth II Funeral Rules for Leaders Wanting to Pay Respects Know All Details
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले विदेशी नेताओं और उनकी पत्नी से कहा गया है कि उन्हें अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर की सेवा नहीं दी जाएगी। सभी को बस से आना होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इस अंतिम संस्कार में करीब  500 विदेशी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इन सभी नेताओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बता दें कि महारानी की अंत्येष्टि अगले सोमवार, 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में की जाएगी।

विज्ञापन


राजकीय कार भी नहीं कर सकेंगे उपयोग
‘पॉलिटिको’को प्राप्त हुए दस्तावेजों के मुताबिक, सभी विदेशी नेताओं को कहा गया है कि वे वेस्टमिंस्टर एबे में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपनी राजकीय कार का उपयोग नहीं कर सकते हैं। उन्हें पश्चिम लंदन में एक स्थान से बस से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों को करना होगा लंबा इंतजार 
सरकार की ओर से महारानी के अंतिम संस्कार को लेकर भारी भीड़ की आशंका जताई गई है। कहा गया है कि महारानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी लाइन होगी, जिसमें लोगों को लंबे इंतजार से गुजरना होगा। महारानी का ताबूत बुधवार को शाम पांच बजे वेस्टमिंस्टर लाया जाएगा। तब से लेकर 19 सितंबर सुबह साढ़े छह बजे तक लोग यह ताबूत यहां रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दर्शन के लिए नियम लागू 
महारानी के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को हजारों लोगों की लाइनें सड़कों पर देखी गईं। इसके बाद नियमों को सार्वजनिक किया गया। कहा गया है कि अंतिम दर्शन के लिए एक लंबी लाइन होगी, जो बहुत लंबी होने की उम्मीद है। आपको बैठेन का बहुत कम अवसर मिलेगा। यह लाइन रात भर लगी रह सकती है, जिसमें आपको कई घंटों तक खड़ा रहना पड़ सकता है। कहा गया है कि यह कतार लगातार चलती रहेगी। 

एक चेन वाला छोटा बैग ला सकेंगे
नियमों को सार्वजनिक करते हुए कहा गया है कि यहां आने वालों को हवाई अड्डे पर भारी सुरक्षा से गुजरना होगा। आप अपने साथ केवल एक चेन वाला छोटा बैग ला सकते हैं। विशेष सुविधा के तहत बड़े बैग रखे जा सकते हैं, लेकिन वह सिर्फ तब होगा जब जगह उपलब्ध होगी। मंत्रालय ने कहा है कि संभावित लंबे इंतजार के लिए आंगतुक अपने साथ जरूरी सामान रखें। इसमें एक छाता, सनस्क्रीन, मोबाइल फोन के साथ पॉवर बैंक और जरूरी दवाएं। इसके अलावा अंतिम दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार के खाद्य या तरल पदार्थ की अनुमति नहीं दी जाएगी। न ही फूल, मोमबत्तियों और खिलौनों को ले जाने की अनुमति होगी। 


पैलेस के अंदर रहना होगा शांत 
मंत्रालय की ओर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वेस्टमिंस्टर पैसेस के अंदर सभी को चुप रहना होगा। सभी को उचित कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, इसके अलावा सुरक्षा के दौरान मोबाइल फोन भी बंद करना अनिवार्य होगा। महारानी के अंतिम दर्शन के लिए 30 घंटे पहले कतार में लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed