फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   queen elizabeth could lose 18 million euro amid coronavirus lord chamberlain warns staff over pay freeze

ब्रिटेन: कोरोना के कारण महारानी एलिजाबेथ को हो सकता है डेढ़ अरब रुपये का नुकसान

Tue, 19 May 2020 03:49 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 May 2020 03:49 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को 18 मिलियन यूरो (लगभग डेढ़ अरब रुपये) का नुकसान हो सकता है।
  • लॉर्ड चेंबरलेन ने कर्मचारियों को लिखे ईमेल में स्वीकार किया कि शाही आय में इस साल एक तिहाई की गिरावट हो सकती है।
  • शाही राजघराने के प्रमुख ने कर्मचारियों को लिखे ईमेल में कहा कि उन्हें सैलरी पर रोक का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
queen elizabeth could lose 18 million euro amid coronavirus lord chamberlain warns staff over pay freeze
ब्रिटेन की महारीनी एलिजाबेथ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को 18 मिलियन यूरो (लगभग डेढ़ अरब रुपये) का नुकसान हो सकता है। लॉर्ड चेंबरलेन ने एक ईमेल में कर्मचारियों को इसे लेकर चेतावनी दी है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शाही महल पर्यटकों के लिए बंद है और दुनियाभर में कई तरह के प्रतिबंध लागू है। 

विज्ञापन

शाही महल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों से महारानी को चार मिलियन यूरो (40 लाख रुपये) मिलते हैं। लॉर्ड चेंबरलेन अर्ल पील जो शाही राजघराने के प्रमुख हैं, उन्होंने कर्मचारियों को लिखे ईमेल में स्वीकार किया कि शाही आय में इस साल एक तिहाई की गिरावट होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन



उन्होंने कर्मचारियों को लिखे पत्र में यह भी बताया कि तनख्वाह पर रोक लग सकती है, साथ ही नियुक्ति पर भी रोक लग सकती है। पिछले साल, शाही राजघराने को टिकट और स्मारिका बिक्री से 70 मिलियन यूरो (लगभग साढ़े अरब रुपये) से अधिक की कमाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजघरानों को क्राउन एस्टेट्स से लाखों की कमाई होती है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से आय में काफी गिरावट आएगी। बकिंघम पैलेस एक साल में करीब 12 मिलियन यूरो (लगभग एक अरब रुपये), विंडसर कैसल 25 मिलियन यूरो (लगभग दो अरब रुपये), एडिनबर्ग का होलीरूडहाउल 5.6 मिलियन यूरो (लगभग 46 करोड़), द रॉयल म्यूज 1.6 मिलियन यूरो (लगभग 13 करोड़ रुपये) और क्लेरेंस हाउस 132,000 यूरो (लगभग एक करोड़ रुपये) की कमाई होती है।

महारानी को 350 मिलियन यूरो (लगभग 28 अरब रुपये) मिलते हैं। वहीं करदाताओं द्वारा राजघराने को पिछले साल सोवरन ग्रांट के तौर पर 82.4 मिलियन यूरो (लगभग छह अरब रुपये) का भुगतान किया था। पत्र में लॉर्ड चेंबरलेन ने लिखा है कि संकट ने हमारे लचीलेपन, अनुकूलशीलता और तैयारियों को कई स्तर पर परखा है। इसका शाही राजघराने की गतिविधियों पर भी विशिष्ट प्रभाव पड़ा है।


शाही राजघराने में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। उन्हें तनख्वाह रोके जाने और नियुक्ति न होने के बारे में सूचित कर दिया गया है। बता दें कि शाही राजघराने में 500 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed