फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   quad foreign ministers third meeting Australian government statement work together for covid 19 vaccine availability

कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं क्वाड देश - ऑस्ट्रेलिया

Sat, 19 Dec 2020 10:33 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
quad foreign ministers third meeting Australian government statement work together for covid 19 vaccine availability
scott morrison

शुक्रवार को भारत के व्यापार मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के विभाग, जापान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत की। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


अक्तूबर में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक में विदेश मंत्रियों की ओर से बनी सहमति की प्रगति के लिए यह बैठक की गई। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बताया कि बैठक में, अधिकारियों ने कोविड-19 से आर्थिक वृद्धि और क्षेत्रीय स्वास्थ्य के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन

 

भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने कोविड-19 वैक्सीन की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा कि जैसे ही कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी, हम अपनी प्रतिबद्धता के मुताबिक ही काम करेंगे।

इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए खुले और समावेशी तरीके से एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता पर फोकस किया गया, स्थानीय साझेदारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

तीन महीने में तीसरी बैठक
क्वाड देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र को कितनी अहमियत दे रहे हैं, इसका अंदाजा पिछले तीन महीने में समूह की यह तीसरी बैठक आयोजित किए जाने से लगाया जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, शुक्रवार की बैठक ने सितंबर में हुई अधिकारी स्तर की वार्ता और छह अक्तूबर को टोक्यो में हुई मंत्री स्तर की बातचीत में तय बातों के अनुपालन का मौका दिया है। 

क्वाड क्या हैः यह हिन्द-प्रशांत महासागर क्षेत्र के चार देशोें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का संगठन है। चार देश इसमें शामिल होने से इसे 'क्वाड' नाम यानी चतुर्भुजीय संगठन कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed