फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad countries condemn North Korea for using ballistic missile technology expresses concern over Ukraine war

Quad: उ. कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल करना निंदनीय, क्वाड देशों ने यूक्रेन युद्ध पर जताई चिंता

Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
सार

क्वाड विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा, हम उत्तर कोरिया द्वारा अपने अवैध सामूहिक विनाश के हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को वित्तपोषित करने के लिए प्रसार संबंधों, दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधि और विदेशों में कामगारों के उपयोग पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
Quad countries condemn North Korea for using ballistic missile technology expresses concern over Ukraine war
क्वाड देशों के विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में सोमवार को क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का उपयोग करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों (यूएनएससीआर) के उल्लंघन के लिए उत्तर कोरिया की आलोचना की गई। बयान में उत्तर कोरिया से यूएनएससीआर का पालन करने का आग्रह किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया पर हाल ही में आरोप लगा है कि उसके हैकर्स दुनियाभर की सरकारी और निजी कंपनियों से परमाणु और सैन्य गोपनीय जानकारियों को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान उत्तर कोरिया द्वारा साइबर गतिविधि के उपयोग पर चिंता व्यक्त की गई। क्वाड विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा, हम उत्तर कोरिया द्वारा अपने अवैध सामूहिक विनाश के हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को वित्तपोषित करने के लिए प्रसार संबंधों, दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधि और विदेशों में कामगारों के उपयोग पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं। हम यूएनएससीआर के अनुरूप कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और उत्तर कोरिया से यूएनएससीआर के तहत अपने सभी दायित्वों का पालन करने और ठोस बातचीत में शामिल होने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन


क्वाड देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी अपनी चिंता व्यक्त की और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप शांति की आवश्यता पर जोर दिया। संयुक्त बयान में कहा, हम यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हैं, जिसमें युद्ध के भयानक और दुखद मानवीय परिणाम शामिल हैं। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति की आवश्यता को दोहराते हैं, जो संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान सहित यूएन चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धातों के अनुरूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाड मीटिंग में विदेश मंत्रियों ने सीमा पार आतंकवाद की भी निंदा की और आतंकवादी संगठनों द्वारा ड्रोन और सुरंगों के इस्तेमाल पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की। जिसके बाद एक संयुक्त बयान में कहा, हम सीमा पार आतंकवाद सहित सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। हम आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों द्वारा मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी), ड्रोन, सुरंगों, सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग की निंदा करते हैं। हम 26/11 मुंबई और पठानकोट हमलों सहित आतंकवादी हमलों की निंदा को दृढ़ता से दोहराते हैं। विदेश मंत्रियों ने सभी देशों से आग्रह किया कि वे अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र को आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करें। 


बता दें कि क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक कूटनीतिक साझेदारी है, जो एक खुले, स्थिर औऱ समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed