फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin signs bill granting former Russian presidents lifetime immunity for any crimes committed

व्लादिमीर पुतिन पर आजीवन नहीं होगा कोई मुकदमा, इस खास बिल पर किए हस्ताक्षर

Wed, 23 Dec 2020 01:53 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Putin signs bill granting former Russian presidents lifetime immunity for any crimes committed
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

रूस के संविधान में एक ऐसा संशोधन किया गया है जिसके तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके परिवार के ऊपर पद से हटने के बाद भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज हो पाएगा। रूस के सभी राजनेताओं ने इस विधेयक का समर्थन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिल दोनों सदनों में आसानी से पास हो गया क्योंकि पुतिन समर्थकों का रूस के दोनों सदनों में समर्थन हासिल है। रूसी संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद पुतिन ने मंगलवार को पूर्व रूसी राष्ट्रपतियों को किसी भी अपराध के लिए आजीवन प्रतिरक्षा प्रदान करने वाले बिल पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


यह विधेयक उन संवैधानिक संशोधन का हिस्सा है जिन्हें इसी साल जुलाई में एक जनमत संग्रह में सहमति दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि पुतिन 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। विधेयक को मंगलवार को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया, यह पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवारों को उनके जीवनकाल के दौरान किए गए अपराधों के लिए अभियोजन पक्ष से प्रतिरक्षा प्रदान करता है। उन्हें पुलिस या जांचकर्ताओं, साथ ही खोजों या गिरफ्तारियों से पूछताछ करने की भी छूट होगी।
विज्ञापन



इस वक्त रूस के सिर्फ एक पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव जीवित हैं जिन्हें पुतिन के साथ नए कानून का लाभ मिलेगा। दमित्री मेदवेदेव पुतिन के सहयोगी हैं। नए विधेयक के तहत रूस के पूर्व राष्ट्रपति के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी पुलिस जांच और पूछताछ के दायरे से बाहर होंगे। साथ ही इन लोगों की संपत्ति भी जब्त नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन की उम्र 68 साल है और उनका चौथा कार्यकाल 2024 में पूरा हो रहा है, लेकिन संवैधानिक बदलाव के बाद वे छह साल के दो और कार्यकाल पूरा कर सकते हैं। पुतिन साल 2000 से ही रूस की सत्ता में हैं।

हालांकि, नए बचाव विधेयक में असाधारण परिस्थितियों में किए गए गंभीर अपराध और राजद्रोह के मामलों को अपवाद की श्रेणी में रखा गया है। यानी इन स्थितियों में पूर्व राष्ट्रपतियों पर भी मुकदमा हो सकता है।





 

अगले साल इस्तीफे की चर्चा तेज
करीब 21 सालों से रूस की सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अगले साल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्लादिमिर पुतिन को गंभीर पार्किंसंस की बीमारी है। बताया जा रहा है कि पुतिन की 37 साल की गर्लफ्रेंड एलिना काबेवा और उनकी दो बेटियां  35 साल की मारिया वोर्त्सोवा और 34 साल की कतेरीना तिखोनोवा राष्ट्रपति का पद छोड़ने के लिए उनपर दबाव बना रही हैं। 

मॉस्को के राजनीति विज्ञानी वलेरी सोलोवेई ने बताया है कि पुतिन अगले साल जनवरी में किसी और को सत्ता सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि संभवत: पुतिन पार्किसंस से जूझ रहे हैं और हालिया फुटेज में उनकी इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed