फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin says some 244,000 Russian troops are fighting in Ukraine, offering a rare detail

Ukraine Crisis: तीन लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत के यूक्रेनी दावे पर पुतिन का करारा जवाब, कही यह बड़ी बात

Thu, 14 Dec 2023 04:22 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:22 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में लगभग छह लाख से अधिक रूसी सैनिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Putin says some 244,000 Russian troops are fighting in Ukraine, offering a rare detail
Vladimir Putin (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्तमान समय में दुनिया दो युद्धों जूझ रही है। जहां एक तरफ इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले वर्ष शुरू हुए युद्ध में कई लोगों ने जान गंवाई है। रूसी सेना के अत्याधुनिक रॉकेट, कई गोले दागे। जिसके चलते यूक्रेन के कई इलाके तहस-नहस हो गए हैं। कुछ दिन पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस लगातार हम पर हमला कर रहा है। यहां तक कि रूसी हैकर्स ने यूक्रेन की संचार सेवा ठप कर दी है। इसी बीच, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दो लाख से अधिक रूसी सैनिक यूक्रेन युद्ध में शामिल हैं। 
विज्ञापन


'लगभग छह लाख से अधिक रूसी सैनिक युद्ध में शामिल'
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल के अंत में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहां उन्होंने पत्रकारों से युद्ध को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में तकरीबन छह लाख से अधिक रूसी सैनिक भाग ले रहे हैं। पुतिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि क्रेमलिन को रिजर्विस्टों की लामबंदी की दूसरी लहर की जरूरत नहीं है। साथी ही उन्होंने कहा कि देशभर में हर दिन 1,500 लोगों को सेना में भर्ती किया जाता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलासा किया कि वर्तमान में यूक्रेन में लगभग 6,17,000 रूसी सैनिक हैं, जिनमें 2,44,000 वे हैं, जो पेशेवर रूसी सैन्य बलों का समर्थन करने के लिए जुटाए गए थे, 
विज्ञापन


'कई सैनिकों ने रूसी सेना के साथ किया अनुबंध पर हस्ताक्षर'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि बुधवार शाम तक कुल चार लाख से अधिक सैनिकों ने रूसी सेना के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही रूसी सेना ने कहा कि लामबंदी की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य वही रहेंगा, जब तक वे हासिल नहीं कर लेते, तब तक शांति नहीं होगी। क्रेमलिन से कुछ ही दूरी पर मध्य मॉस्को के हॉल में पुतिन के पहुंचने पर तालियों से उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन की चेतावनी, कहा- नाटो में न शामिल हो यूक्रेन
इस दौरान यूक्रेन और रूस युद्ध, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे गए। गुरुवार को पुतिन ने कहा कि मॉस्को के लक्ष्य विसैन्यीकरण, देश की तटस्थ स्थिति अपरिवर्तित रहेंगे। साथ ही जोर दिया कि फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजी, उसी दिन उन्होंने अपने लक्ष्य सार्वजनिक कर दिए थे। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सरकार कट्टरपंथी राष्ट्रवादी, नवनाज समूहों से काफी प्रभावित है। हालांकि इस दावे का यूक्रेन समेत कई पश्चिम देशों ने मजाक बनाया है। पुतिन ने इस दौरान यूक्रेन को चेतावनी दी कि वह गलती से नाटो गठबंधन में शामिल न हो। साथ ही अपने उद्देश्य को लेकर कहा कि हम तब तक शांत नहीं रहेंगे जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता है।


रूस ने तीन लाख से अधिक जवानों को खोया- यूक्रेन का दावा
यूक्रेन ने दावा किया था कि जब रूस ने युद्ध शुरू किया था तो उसके पास 3,60,000 सैनिक थे। अभी तक युद्ध के मैदान में देश ने अपने 3,15,000 जवानों को खो दिया है। वहीं, हथियारों की बात करें तो मॉस्को के 3,500 में से 2,200 टैंक तबाह किए जा चुके हैं। इनके अलावा, 13,600 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और बख्तरबंद कर्मियों के वाहक में से 13,600 भी नष्ट हो गए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की ने मंगलावर को वाशिंगटन की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सहायता और हथियार के लिए अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed