फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War 250 Days Complete Vladimir Putin Said Strike Freeze Black Sea Grain Export Programme

Ukraine war: जंग के 250 दिन पूरे, पुतिन ने बताया यूक्रेन के बिजलीघरों पर इसलिए किए हमले, अनाज निर्यात रोका

Tue, 01 Nov 2022 08:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Nov 2022 08:12 AM IST
सार

पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी सेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए थे। इसके जवाब में हमने उसके बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ड्रोन ने हमले के लिए उसी सुरक्षित समुद्री गलियारों का इस्तेमाल किया, जिनसे अनाज के जहाज गुजर रहे हैं। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War 250 Days Complete Vladimir Putin Said Strike Freeze Black Sea Grain Export Programme
रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच 250 दिनों से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि तेज हो रही है। सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के बिजलीघरों व अन्य अधोसंरचना पर हमलों को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के ड्रोनों ने काला सागर के सुरक्षित समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर रूसी सेना पर हमला किया, जिससे यूएन के प्रयासों से अनाजों के जहाज भेजे जा रहे थे। इसके विरोध में पुतिन ने कालासागर से अनाज निर्यात में अपनी साझेदारी रोक दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी सेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए थे। इसके जवाब में हमने उसके बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के ड्रोन ने हमले के लिए उसी सुरक्षित समुद्री गलियारों का इस्तेमाल किया, जिनसे संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में अनाज के जहाज गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन


समुद्री गलियारे का इस्तेमाल हमले के लिए नहीं किया : यूक्रेन
उधर, पुतिन के आरोप के जवाब में यूक्रेन ने कहा है कि उसकी सेना ने रूसी फौज पर हमले के लिए अनाज निर्यात के लिए बनाए गए समुद्री सुरक्षा गलियारे का इस्तेमाल नहीं किया है। शनिवार को काला सागर मार्ग से अनाज का कोई जहाज नहीं गुजरा, जबकि रूस का आरोप है कि क्रीमिया में उसके जहाजों पर ड्रोन हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन के गुस्से को देखकर लगता है कि यूक्रेन के खिलाफ हमले और भी तेज हो सकते हैं। उधर, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी हमलों से पनबिजली ऊर्जा संयंत्र प्रभावित हुआ है। इससे यूक्रेन में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। 

ड्रोन से दागी जा रहीं रूसी मिसाइलें
24 फरवरी से शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को 250 दिन हो गए हैं। यह थमना तो दूर बल्कि तेज होती जा रही है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने सोमवार को ड्रोन से मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव में जोरदार धमाका हुआ। यूक्रेन के सेना प्रमुख ने फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कम से कम छह इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने वाले संस्थानों पर बमबारी की।

हजारों लोग बगैर बिजली के रह रहे
पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार रूसी हमलों के बाद लगभग डेढ़ लाख लोग बिजली से वंचित हो गए हैं। इसमें यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के 50,000 लोग शामिल हैं। हालांकि, यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने 50 रूसी मिसाइलों में से 44 को मार गिराया है, लेकिन हमलों ने कीव के 80% हिस्से को पीने के पानी के लिए मोहताज कर दिया। यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि ताजा हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं।

 
गहरा सकता है खाद्य संकट, गेहूं की कीमतों में उछाल
रूस द्वारा अनाज निर्यात कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी रोकने के एलान से दुनियाभर में खाद्य संकट और गहरा सकता है। उधर, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि अनाज ले जा रहे 12 जहाज रूसी फैसले के बाद भी यूक्रेन के बंदरगाहों से रवाना हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश जुलाई में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की की मध्यस्थता में तय अनाज निर्यात कार्यक्रम को जारी रखेगा। इसका उद्देश्य वैश्विक  खाद्य संकट को कम करना है। इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि काला सागर अनाज निर्यात कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता के कारण गेहूं व अन्य खाद्यान्न की कीमतों में वृद्धि हुई है। रूस के करार से बाहर होने के कारण  सोमवार को गेहूं की वैश्विक कीमतों में पांच फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed