{"_id":"66a82b4b3daee125e6031f73","slug":"public-anger-against-pakistani-army-in-balochistan-one-soldier-died-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, एक जवान की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, एक जवान की मौत
Tue, 30 Jul 2024 05:22 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:22 AM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में सोमवार को राष्ट्रवादी बलूच आंदोलनकारी बलूच यकजेहती समिति की रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे वहां तैनात सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए।
विज्ञापन
बलूच आंदोलनकारी
- फोटो : X@BalochYakjehtiC
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लोग अब खुलकर सेना की ज्यादतियों के खिलाफ आ गए हैं। सोमवार को प्रांत के ग्वादर जिले में राष्ट्रवादी बलूच आंदोलनकारी बलूच यकजेहती समिति की रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे वहां तैनात सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए।
विज्ञापन
इसमें पाकिस्तानी सेना के एक जवान की मौत हो गई और एक अधिकारी समेत 16 अन्य घायल हो गए। प्रदर्शनकारी समिति के सदस्यों को रिहाई की मांग कर रहे हैं। बीवाईसी अपने सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर दो दिन से ग्वादर में धरना प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
समिति की नेता महरंग बलोच ने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों के अनुशासन और साहस की सराहना करते हुए महरंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज आप लोगों ने न केवल पाकिस्तान को बल्कि पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि राज्य की बंदूकें और शक्ति लोगों के सामने धूल का ढेर हैं। बीवाईसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के सामने धरने पर हमला किया और 12 महिलाओं और 50 से अधिक पुरुषों का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन