फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PTI Senior leader: Gohar Khan removed as chairman of former PM Imran Khan's party for 'poor' performance

Pakistan: PTI ने आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी अध्यक्ष को हटाया, जानें क्या बोले गौहर अली खान

Sat, 24 Feb 2024 12:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजों में खराब प्रदर्शन के चलते जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष पद से बैरिस्टर गौहर अली खान को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
PTI Senior leader: Gohar Khan removed as chairman of former PM Imran Khan's party for 'poor' performance
पीटीआई पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजों में खराब प्रदर्शन के चलते जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष पद से बैरिस्टर गौहर अली खान को हटा दिया गया है। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात ने दी। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन इंसान है, लेकिन चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते पार्टी ने अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के लिए योग्य नहीं समझा है। 
विज्ञापन


पीटीआई ने अध्यक्ष पद से गौहर अली खान को हटाया
पीटीआई नेता ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि गौहर अली खान कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे। पार्टी को चलाने के लिए हर समय जमीनी सक्रियता जरूरी है, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद उनके नेतृत्व का दृष्टिकोण सराहनीय नहीं था। गौरतलब है कि गौहर अली खान ने घोषणा की कि पार्टी के भीतर तीन मार्च को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेंगे
विज्ञापन


पीटीआई के समर्थित उम्मीदवार सरकार बनाने में रहे विफल
विवादों से घिरेआम चुनाव में पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली में सीटें जीतीं। हालांकि, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) एक नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए सत्ता-साझाकरण समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे इमरान खान की सत्ता में वापसी की संभावनाएं न के बराबर हो गई हैं। हालांकि गौहर अली खान ने गोहर ने गुरुवार को शीर्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार, पार्टी अध्यक्ष के लिए हमारे उम्मीदवार बैरिस्टर अली जफर और महासचिव उमर अयूब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के आंतरिक चुनावों की तैयारियां तेज
पीटीआई के नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इंट्रा-पार्टी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 23 और 24 फरवरी को अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं, जिसकी जांच 25 फरवरी को की जाएगी। इस बीच, नामांकन पत्रों पर अंतिम निर्णय की घोषणा 27 फरवरी को की जाएगी और मतदान तीन मार्च को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय और चार प्रांतीय सचिवालयों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed