{"_id":"661ffcea2744b6135b02a805","slug":"pti-imran-khan-accuses-pakistan-army-chief-for-wife-imprisonment-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के खिलाफ उगली आग, बोले- 'पत्नी को कुछ हुआ तो छोड़ूंगा नहीं'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के खिलाफ उगली आग, बोले- 'पत्नी को कुछ हुआ तो छोड़ूंगा नहीं'
Wed, 17 Apr 2024 10:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:16 PM IST
सार
पूर्व पीएम ने कहा कि 'देश में जंगल राज है और सबकुछ जंगल के राजा के मुताबिक हो रहा है। अगर जंगल का राजा चाहता है कि नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले माफ कर दिए जाएंगे तो ऐसा हो जाता है।'
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख और इमरान खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पत्नी की कैद के पीछ आर्मी चीफ आसिम मुनीर का हाथ है। इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले के साथ ही गैर इस्लामी निकाह के मामले में सजा हुई है और बुशरा बीबी फिलहाल इस्लामाबाद स्थित इमरान खान के आवास बनी गाला में बनाई गई अस्थायी जेल में कैद हैं।
इमरान खान ने लगाए ये आरोप
इमरान खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में इमरान खान ने दावा किया कि उनकी पत्नी को जेल की सजा होने के पीछे जनरल आसिम मुनीर का हाथ है। इमरान ने दावा किया कि सजा सुनाने वाले जज ने कहा था कि उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया। इमरान खान ने लिखा कि 'अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो मैं आसिम मुनीर को छोड़ूंगा नहीं। जब तक मैं जिंदा रहूंगा, तब तक आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा। मैं सारे असंवैधानिक और अवैध कदमों को उजागर करूंगा।'
'देश में जंगलराज'
पूर्व पीएम ने कहा कि 'देश में जंगल राज है और सबकुछ जंगल के राजा के मुताबिक हो रहा है। अगर जंगल का राजा चाहता है कि नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले माफ कर दिए जाएंगे तो ऐसा हो जाता है। जब वह चाहता है कि किसी को सजा देनी है तो तीन दिन में ही पांच मामलों में हमें सजा हो गई।'
विज्ञापन
'निवेश से ही सुधरेगी अर्थव्यवस्था'
इमरान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आईएमएफ के लोन से सही नहीं होगी, ये तभी पटरी पर आएगी, जब निवेश आएगा। जंगलराज की वजह से देश में कोई निवेश नहीं आएगा। सऊदी अरब आ रहा है, ये अच्छा है, लेकिन देश में निवेश कानून के राज से ही आएगा। इमरान ने आरोप लगाया कि पीटीआई को उपचुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की वह हर वोट की कीमत समझें और वोटों की रक्षा करें। इमरान के आरोपों पर अभी तक पाकिस्तानी सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।