फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PTI chairman Imran Khan wife Bushra Bibi has raised concerns about her husband security and safety

Pakistan: इमरान की सुरक्षा को लेकर बुशरा चिंतित, कहा- जेल में दिया जा सकता है जहर; बी-क्लास सुविधाओं की मांग

Sat, 19 Aug 2023 09:20 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Aug 2023 09:20 AM IST
सार

बुशरा बीबी ने अपने पत्र में मांग की है कि पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि वह ऑक्सफोर्ड स्नातक और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं।

विज्ञापन
PTI chairman Imran Khan wife Bushra Bibi has raised concerns about her husband security and safety
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि अटक जेल में उन्हें जहर दिया जा सकता है। पाक मीडिया ने यह जानकारी दी है। बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को पत्र भेजकर कहा कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरे पति को बिना किसी कारण के अटक जेल में कैद कर दिया गया है। कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था, जब अदालत ने उन्हें अपने 2018-22 के कार्यकाल के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्रधानमंत्री के रूप में प्राप्त सरकारी उपहारों की बिक्री से संबंधित तोशाखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, खान को पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन


बी-क्लास सुविधाओं की मांग की

बुशरा बीबी ने अपने पत्र में मांग की है कि पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि वह ऑक्सफोर्ड स्नातक और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस बीच, बुशरा बीबी ने यह भी कहा कि पहले भी खान की दो बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पति को अटक जेल में जहर दिया जा सकता है: बुशरा
उन्होंने पत्र में कहा, उनकी (इमरान खान) जान अब भी खतरे में है और डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते उनके पति को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए। जेल मैनुअल का उल्लेख करते हुए बुशरा ने कहा कि खान को 48 घंटे के भीतर सभी सुविधाएं प्रदान की जानी थीं, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें यह सुविधा प्रदान नहीं किया गया है।


जेल नियमों का दिया हवाला
उन्होंने कहा, जेल नियमों के मुताबिक मेरे पति को एक निजी डॉक्टर से मेडिकल जांच कराने का अधिकार है।' उन्होंने पीटीआई प्रमुख को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराने की जांच की मांग की। इसके अलावा, पिछले हफ्ते पीटीआई कोर कमेटी ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त की थी कि इमरान खान 'धीमे जहर' से पीड़ित हो सकते हैं और उन्हें घर का बना खाना और पानी उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त, समिति की बैठक में खान को घर के भोजन और पानी प्राप्त करने की अनुमति देने में अत्यधिक देरी की कड़ी निंदा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed