{"_id":"6653e8d1446cfc759608daf4","slug":"protests-likely-to-resume-in-taiwan-over-controversial-bill-that-raises-concerns-on-democracy-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taiwan: विवादित विधेयक के खिलाफ अगले हफ्ते फिर प्रदर्शन की उम्मीद, पहले भी सड़कों पर उतर चुके हजारों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taiwan: विवादित विधेयक के खिलाफ अगले हफ्ते फिर प्रदर्शन की उम्मीद, पहले भी सड़कों पर उतर चुके हजारों लोग
Mon, 27 May 2024 07:28 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 27 May 2024 07:28 AM IST
सार
Taiwan: कुओमिंतांग पार्टी इस विधेयक के समर्थन में है। उसका मानना है कि ताइवान के लोकतंत्र को मजबूत और साफ-सुधरा बनाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी हैं। हालांकि, कई कानूनी जानकार और नागरिक समाज के लोग इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान में अगले हफ्ते एक विवादित विधेयक को लेकर फिर विरोध प्रदर्शन शुरू होने की उम्मीद है। यह विधेयक के संसद के जांच के अधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग करता है। इस विधेयक के खिलाफ पहले भी हजारों लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस विधेयक पर मंगलवार को पहली चर्चा हुई। जिसके बाद संसद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद शुक्रवार को भी कई सांसदों ने इस मुद्दे पर बहस जारी रखी। अलजजीरा की खबर के मुताबिक, कुओमिंतांग (केएमटी) इस विधेयक के समर्थन में है। उसका मानना है कि ताइवान के लोकतंत्र को मजबूत और साफ-सुधरा बनाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कई कानूनी जानकार और नागरिक समाज के लोग इसके खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारी एक अन्य विधेयक के भी खिलाफ हैं, जिसमें द्वीप राष्ट्र के पूर्वी और पश्चिमी तटों को जोड़ने के लिए एक बुनियादी ढांचा परियोजना शुरू करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिका में रहने वाले ताइवानी राजनीतिक विशेषज्ञ ऑस्टिन वांग का हवाला देते हुए अलजजीरा ने बताया कि आलोचकों को इस बात की चिंता है कि यह विधेयक सरकारी अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी प्रदान करने के लिए मजबूर करेगा, जिससे ताइवान की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। विधेयक के आलोचक दावा करते हैं कि यह असंवैधदानिक है और इसका दायरा अत्यधिक व्यापक है। यह विधेयक सैद्धांतिक रूप से सांसदों को किसी भी राष्ट्रपति, सैन्य जनरल या सरकारी अधिकारियों से दस्तावेजों को देखने, सवाल करने या मांगने का अधिकार देगा।