फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kolkata Doctor Murder Case Protests Held Across 25 Countries Appeal For Justice News in Hindi

RG Kar Case: कोलकाता हत्याकांड को लेकर 25 देशों में प्रदर्शन; 130 से अधिक शहरों से लगाई गई न्याय की गुहार

Mon, 09 Sep 2024 08:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Sep 2024 08:22 AM IST
सार

वैश्विक प्रदर्शन की आयोजक दीप्ति जैन ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात एक युवा प्रशिक्षु डॉक्टर पर किए गए इस जघन्य अपराध की खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस निर्दयता, क्रूरता और मानव जीवन की उपेक्षा से हम सभी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case Protests Held Across 25 Countries Appeal For Justice News in Hindi
प्रदर्शन - फोटो : X/@Contrarian_View

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या को लेकर रविवार को भारतीय समुदाय के हजारों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 25 देशों के 130 से अधिक शहरों में किया गया। वे पिछले महीने अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। जापान, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और सिंगापुर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन यूरोपीय देशों के कई शहरों तक पहुंचे। अमेरिका में 60 से ज्यादा जगहों पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दरअसल, 9 अगस्त को चेस्ट मेडिसिन की 31 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्रा की हत्या के बाद भारत में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। बंगाल में डॉक्टर्स आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दुनिया भर में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन


स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुए एक विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से काले कपड़े पहने कई महिलाएं बंगाली में गाने गाते देखी गईं। उन्होंने अपराध के लिए जवाबदेही और भारतीय महिलाओं की सुरक्षा की मांग करते हुए तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सभी सर्जेल्स टॉर्ग स्क्वायर में एकत्र हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक प्रदर्शन की आयोजक दीप्ति जैन ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात एक युवा प्रशिक्षु डॉक्टर पर किए गए इस जघन्य अपराध की खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस निर्दयता, क्रूरता और मानव जीवन की उपेक्षा से हम सभी स्तब्ध हैं। ब्रिटिश नागरिक और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की पूर्व छात्रा दीप्ति ने पिछले महीने ब्रिटेन में महिला डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।



सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर की सुनवाई
इस बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने घटना के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जांच पर 17 सितंबर तक नई रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा सीलबंद लिफाफे में जमा की गई रिपोर्ट का अध्ययन किया।

सीबीआई ने स्थिति रिपोर्ट जमा की
पीठ ने कहा कि सीबीआई ने स्थिति रिपोर्ट जमा की है जिससे लगता है कि जांच प्रगति पर है। हम सीबीआई को नई स्थिति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश देते हैं। हम सीबीआई को उसकी जांच पर गाइड नहीं करना चाहते। मेहता ने पीठ से कहा कि सीबीआई ने फोरेंसिक नमूने आगे जांच के लिए एम्स भेजने का फैसला किया है।


पश्चिम बंगाल सरकार ने भी पेश की रिपोर्ट
इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने कोर्ट को बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के खिलाफ चिकित्सकों की हड़ताल के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार स्थिति रिपोर्ट पीठ के समक्ष जमा की। पीठ में न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी हैं और सुनवाई अभी जारी है।

कोलकाता पुलिस से नाराजगी जताई थी
कोर्ट ने 22 अगस्त को महिला चिकित्सक की अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में देरी को लेकर कोलकाता पुलिस से नाराजगी जताई थी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की प्रशिक्षु पीजी चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed