फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Proposal passed in US Senate against Chinese intervention on Hong Kong's autonomy

हांगकांग की स्वायत्तता पर चीनी दखल के खिलाफ अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पास

Fri, 26 Jun 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed in US Senate against Chinese intervention on Hong Kong's autonomy
us senate - फोटो : पीटीआई

हांगकांग की स्वायत्तता खत्म करने के चीन के प्रयासों को समर्थन देने वाले देशों और कंपनियों पर अमेरिकी सीनेट ने प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। अमेरिका ने हांगकांग के लिए चीन के नए सुरक्षा कानून के खिलाफ यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


सीनेट के इस प्रस्ताव में उन बैंकों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात है जो हांगकांग की स्वायत्तता के खिलाफ चीन का समर्थन देने वालों के साथ कारोबार करते हैं। ऐसे बैंकों को अमेरिकी देशों से अलग-थलग करने और अमेरिकी डॉलर में लेनदेन की सीमा तय करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

 

सीनेट में हांगकांग ऑटोनोमी एक्ट नाम से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब कानून बनाने के लिए इसे हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव से पास कराना होगा और फिर इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे। डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने कहा, यह विधेयक चीन को साफ संदेश देगा कि यदि हांगकांग की स्वायत्तता को कमतर आंका गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव का समर्थन करने वाले एक अन्य सीनेटर जोश हावली ने कहा, हांगकांग को बर्बाद करने से बीजिंग को रोकने के प्रयास के तहत यह हमारे लिए आखिरी मौका हो सकता है। वैन ने कहा कि यह विधेयक पिछले सप्ताह ही लगभग पास हो जाता, लेकिन रिपब्लिकन सीनेटर केविन क्रेमर के कारण यह रुक गया था। गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के नए कानून को लेकर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed