फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pro-Russian former Ukrainian parliamentarian shot dead near Moscow

Illia Kyva: यूक्रेनी सांसद की रूस में गोली मारकर हत्या, युद्ध के बाद भी करते रहे थे पुतिन का समर्थन

Thu, 07 Dec 2023 10:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

यूक्रेन द्वारा देशद्रोही घोषित इलिया काइवा की बुधवार को मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ओडिंत्सोवो क्षेत्र के एक पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रूसी अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pro-Russian former Ukrainian parliamentarian shot dead near Moscow
Illia Kyva - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन की संसद के एक पूर्व रूसी समर्थक सदस्य की मॉस्को में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह कीव की सुरक्षा सेवा का काम हो सकता है। 

विज्ञापन


संदिग्ध की तलाश की जा रही
यूक्रेन द्वारा देशद्रोही घोषित इलिया काइवा की बुधवार को मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ओडिंत्सोवो क्षेत्र के एक पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रूसी अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। वहीं, कुछ समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि काइवा को यूक्रेनी एसबीयू सुरक्षा सेवा ने मार गिराया है। 
विज्ञापन


युद्ध से एक माह पहले भाग गए थे 
गौरतलब है, पिछले साल फरवरी में मॉस्को के आक्रमण से पहले काइवा यूक्रेन की संसद के सदस्य थे। हालांकि, युद्ध शुरू होने से एक महीने पहले रूस भाग गए थे और अक्सर यूक्रेनी अधिकारियों की ऑनलाइन आलोचना करते दिखते थे। ऐसे में, यूक्रेन की एक अदालत ने उन्हें देशद्रोह और हिंसा भड़काने सहित अन्य आरोपों में 14 साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की संलिप्तता का संकेत
यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रवक्ता एंड्री युसोव ने एक टिप्पणी में हत्या में देश की संलिप्तता का संकेत दिया है। उन्होंने कहा, 'हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि काइवा नहीं रहे। ऐसा ही हश्र यूक्रेन के और गद्दारों का होगा।' 


अज्ञात विस्फोट के बाद मौत
रूसी जांचकर्ताओं ने बताया कि एक अन्य घटना में मॉस्को समर्थक लुहांस्क क्षेत्रीय संसद में डिप्टी के तौर पर काम करने वाले ओलेग पोपोव की एक कार में अज्ञात विस्फोट के बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed