फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pro-Khalistan terrorist Gurpatwant Singh Pannu has threatened to blow up an Air India plane

Canada: आतंकी पन्नू ने एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की दी धमकी, वीडियो संदेश से लोगों को बरगलाने की कोशिश

Sat, 04 Nov 2023 09:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 04 Nov 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Pro-Khalistan terrorist Gurpatwant Singh Pannu has threatened to blow up an Air India plane
Terrorist Pannu - फोटो : Social Media

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह 19 नवंबर को ऐसा करेगा। साथ ही उसने सिखों से कहा है कि वे उस दिन सफर न करें। इसके अलावा वीडियो में उसने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की भी धमकी दी है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को सिखों से कहते हुए सुना जा सकता है, 'आप 19 नवंबर को एयर इंडिया के विमान से सफर न करें। आपकी जान को खतरा हो सकता है। 19 नवंबर को वैश्विक नाकाबंदी होगी और हम एयर इंडिया को चलने नहीं देंगे।'
विज्ञापन

 
इतना ही नहीं पन्नू ने वीडियो में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी 19 नवंबर को बंद करने की धमकी दी है। उसने कहा कि 19 नवंबर वही दिन है, जिस दिन क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच भी है। उसने कहा कि उस दिन सिखों पर अत्याचार को दुनिया देखेगी और पंजाब के आजाद होने के बाद हवाई अड्डे का नाम भी बदला जाएगा। इस एयरपोर्ट का नाम बेअंत सिंह, सतवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि बेअंत सिंह और सतवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा गार्ड थे, जिन्होंने 31 अक्तूबर, 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद में दिए एक बयान में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है। कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को वापस भेजा तो भारत ने भी उसी भाषा में जवाब देते हुए कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत में जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा करने से बचने की सलाह दी तो भारत ने भी अपने नागरिकों को कनाडा की यात्रा करने से बचने की सलाह दे डाली। इसी तनाव के बीच पन्नू ने कनाडा में भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed