फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince William hints at changes to British monarchy when he is King, News in Hindi

UK: 'ऐसी दुनिया चाहता हूं जिस पर बेटा गर्व करे', राजा बनने पर प्रिंस विलियम ने राजशाही में बदलाव के दिए संकेत

Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

Prince William On British Monarchy: वेल्स के राजकुमार और ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने संकेत दिया है कि भविष्य में जब वे राजा बनेंगे तो ब्रिटिश राजशाही और आधुनिक, लोगों के करीब और संवेदनशील चेहरा अपनाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
Prince William hints at changes to British monarchy when he is King, News in Hindi
प्रिंस विलियिम, ब्रिटेन के युवराज - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के युवराज प्रिंस विलियम ने पहली बार साफ इशारा किया है कि जब वे अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय के बाद राजा बनेंगे तो ब्रिटिश राजशाही में बदलाव देखने को मिल सकता है। 43 वर्षीय विलियम ने यह बात कनाडाई अभिनेता यूजीन लेवी के साथ विंडसर कैसल में शूट हुए एक इंटरव्यू में कही। यह बातचीत लेवी के अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल शो 'द रेलक्टेंट ट्रैवलर' के लिए हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sebastien Lecornu: फ्रांस के नए PM का संसद में विशेष शक्तियों के इस्तेमाल से इनकार, कहा- समझौते से आगे बढ़ेंगे
विज्ञापन


बदलाव अच्छे के लिए होगा- विलियम
शो के प्रोमो वीडियो में लेवी ने पूछा कि क्या उनके राजा बनने के बाद राजशाही की दिशा कुछ बदलेगी? इस पर विलियम ने जवाब दिया, 'हां, यह कहना सुरक्षित होगा कि बदलाव मेरे एजेंडे में है। बदलाव अच्छे के लिए होगा। मुझे बदलाव से डर नहीं लगता, बल्कि यह मुझे उत्साहित करता है। यह कोई बहुत बड़ा या कट्टर बदलाव नहीं होगा, लेकिन जरूरी बदलाव जरूर होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'ऐसी दुनिया चाहता हूं जिस पर बेटा गर्व करे'
प्रिंस विलियम ने आगे कहा कि वे ऐसी दुनिया बनाना चाहते हैं जिसमें उनका बेटा प्रिंस जॉर्ज गर्व महसूस करे और राजशाही लोगों की जिंदगी में सकारात्मक असर डाले। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे उन गलतियों और परंपराओं की वापसी नहीं चाहते जिनका सामना उन्होंने और उनके भाई प्रिंस हैरी ने बचपन में किया था।

यह भी पढ़ें - Israel: इस्राइल ने पकड़ा राहत सामग्री से लदा जहाज, ग्रेटा थनबर्ग भी हिरासत में; इस्राइली मंत्री ने उड़ाया मजाक

प्रिंस विलियम ने निजी जिंदगी पर भी की बात
इस इंटरव्यू में उन्होंने निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की। पिछले साल उनकी पत्नी केट और पिता किंग चार्ल्स तृतीय दोनों को कैंसर की पुष्टि हुई थी। उस दौर को याद करते हुए विलियम ने कहा, 'परिवार से जुड़ी बातें मुझे अक्सर बहुत भारी लगती हैं। चिंता और तनाव उसी हिस्से से आता है। लेकिन कामकाज के बोझ से अब मैं ज्यादा परेशान नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed