फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Charles under isolation after testing COVID-19 positive for second time news and updates

ब्रिटिश राजघराना: प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले लंदन के म्यूजियम में लोगों से कर रहे थे मुलाकात

Thu, 10 Feb 2022 09:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 10 Feb 2022 09:51 PM IST
सार

चार्ल्स के साथ उनकी पत्नी कैमिला भी कार्यक्रम में थीं, जबकि ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक भी उनसे मुलाकात करने वालों में शामिल थे। 

विज्ञापन
Prince Charles under isolation after testing COVID-19 positive for second time news and updates
प्रिंस चार्ल्स। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के राजघराने से आने वाले प्रिंस चार्ल्स कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। शाही घराने के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी संदेश में कहा गया कि चार्ल्स गुरुवार सुबह संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते उन्हें विनचेस्टर का अपना दौरा रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन


73 साल के प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार शाम को ही ब्रिटिश संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों से मुलाकात की थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कई और लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई है। चार्ल्स के साथ उनकी पत्नी कैमिला भी कार्यक्रम में थीं, जबकि ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक भी उनसे मुलाकात करने वालों में शामिल थे। 
विज्ञापन


प्रिंस चार्ल्स के दफ्तर क्लैरेंस हाउस के मुताबिक, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बूस्टर भी लगी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि उनकी स्थिति कैसी है और वे क्वीन एलिजाबेथ से मिले हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ की इच्छा- चार्ल्स की पत्नी हों महारानी
इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की इच्छा है कि राजकुमार चार्ल्स के महाराज बनने पर उनकी पत्नी कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ के रूप में जाना जाए। महारानी का यह महत्वपूर्ण हस्तक्षेप राजशाही के भविष्य को आकार देगा और शाही परिवार में ‘डचेस ऑफ कॉर्नवाल’ का स्थान सुनिश्चित करेगा।


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा है कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर ‘डचेज ऑफ कॉर्नवाल’ कैमिला (74) महारानी होंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने ‘प्लेटिनम जुबली’ संदेश में कैमिला का समर्थन किया और शाही घराने के भविष्य को आकार दिया। महारानी ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ के रूप में जाना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed