फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Sheikh Hasina asked Bangladeshi Hindus not to consider themselves minorities

Bangladesh: भारत आने से पहले पीएम शेख हसीना का बड़ा बयान, बोलीं- बांग्लादेशी हिंदू खुद को अल्पसंख्यक न समझें

Thu, 07 Sep 2023 09:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Sep 2023 09:35 PM IST
सार

भारत आने से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश के हिंदू खुद को अल्पसंख्यक न समझें।

विज्ञापन
Prime Minister Sheikh Hasina asked Bangladeshi Hindus not to consider themselves minorities
शेख हसीना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में इन दिनों जी20 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां कई देशों के प्रतिनिधि अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं भारत आने से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश के हिंदू खुद को अल्पसंख्यक न समझें और बोलीं कि देश जाति, पंथ और धर्म के बावजूद सभी का है क्योंकि उन्होंने 1971 में पाकिस्तानी कब्जे वाली ताकतों के खिलाफ इसकी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।

विज्ञापन


उन्होंने अपने आधिकारिक गनो भवन आवास पर जन्माष्टमी के मौके पर प्रमुख हिंदू समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। शेख हसीना ने कहा कि हिंदू खुद को अल्पसंख्यक क्यों कहेंगे? यहां अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक जैसा कुछ नहीं है। अल्पसंख्यक के तौर पर खुद को कमजोर मत समझिए। जब आप इस देश के लोग हैं तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?
विज्ञापन


आगे शेख हसीना ने कहा कि कहा कि जो लोग इस मिट्टी में पैदा हुए हैं, वे इसी मिट्टी की संतान हैं और उनके पास नागरिक अधिकार हैं, इसलिए, आप उसी के अनुसार जीएंगे। आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि आप सभी अपने-अपने धर्मों का ठीक से पालन करें। साथ ही उन्होंने देश की धार्मिक सद्भावना को नष्ट करने और इसकी उन्नति के खिलाफ प्रचार करने वाले किसी भी कदम के खिलाफ निरंतर निगरानी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में मुसलमानों के बाद हिंदू दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है जबकि उनके बाद बौद्ध और ईसाई आते हैं। इस साल के G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हसीना शुक्रवार दोपहर ढाका से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली हैं।


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा बांग्लादेश में धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की कोशिश करती है, जहां कोई दूसरे को कमजोर नहीं करेगा और सभी लोग समान अधिकारों का आनंद लेते हुए जीवन व्यतीत करेंगे। हम जानते हैं कि हर जगह कुछ निहित लोग हैं, जो कुछ समस्याएं पैदा करना चाहते हैं। सभी को ध्यान देना होगा ताकि कोई भी समस्याएं पैदा न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed