फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Rishi Sunak Cabinet : Suella Braverman, Penny Mordaunt, Gillian Keegan become female faces

Rishi Sunak Cabinet : ऋषि सुनक की कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल, ब्रेवरमैन फिर से गृह मंत्री बनाई गईं

Wed, 26 Oct 2022 12:38 AM IST
योगेश साहू एएनआई, लंदन।
एएनआई, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

सुनक बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। सुनक ने अपने पहले भाषण में कहा कि यूके एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और वह लिज ट्रस की कुछ गलतियों को ठीक करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Rishi Sunak Cabinet : Suella Braverman, Penny Mordaunt, Gillian Keegan become female faces
सुएला ब्रेवरमैन, पेनी मॉर्डंट, गिलियन कीगन। - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल में मंगलवार को तीन महिलाओं गिलियन कीगन, पेनी मॉर्डंट और सुएला ब्रेवरमैन को जगह मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी के ट्वीट के अनुसार, सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था, पेनी मोर्डंट को हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था, और गिलियन कीगन को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


सुनक कैबिनेट की खास बात यह है कि इसमें सुएला ब्रेवरमैन को लिज ट्रस की कैबिनेट से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद दोबारा वही पद और जिम्मेदारी निभाने के लिए नियुक्त किया गया है। सितंबर में जब लिज ट्रस नई प्रधानमंत्री बनी थीं, तो उन्होंने सुएला को गृह मंत्री नियुक्त किया था, जो सरकार के शीर्ष पदों में से एक है। लेकिन उन्होंने पिछले बुधवार को अपने एक बयान को लेकर उठे विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा था कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत ईमेल से एक आधिकारिक दस्तावेज भेज दिया था, और इससे उन्होंने मंत्री पद गोपनीय को भंग कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह कहते हुए भी ट्रस की आलोचना की कि उनकी सरकार ने मतदाताओं से किए गए प्रमुख वादों को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, ब्रेवरमैन ब्रिटेन की सीमाओं की सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था और आतंकवाद पर लगाम कसने की जिम्मेदारी उठाने के लिए वापसी कर चुकी हैं। पेनी मॉर्डंट को उनके पूर्व नेतृत्व प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक ने हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया है। वह प्रिवी काउंसिल की पीठासीन अधिकारी के रूप में फिर से परिषद के लॉर्ड अध्यक्ष की भूमिका भी ग्रहण करेंगी।

लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद, मॉर्डंट बीती गर्मियों और पिछले सप्ताह दोनों में सुनक के सामने नेतृत्व चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी थीं। वह अपने पहले दौर में तीसरे और सोमवार को दूसरे स्थान पर रहीं। नामांकन की घोषणा होने से दो मिनट पहले, मॉर्डंट ने कहा कि यूके के पहले ब्रिटिश एशियाई पीएम के रूप में सुनक की भूमिका ऐतिहासिक होगी और यह कंजरवेटिव पार्टी की विविधता और प्रतिभा को दर्शाती है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने पुष्टि की है कि गिलियन कीगन को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। लिज ट्रस ने कीगन को इस साल सितंबर में विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में नियुक्त किया था। वह पहले सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग में मंत्री थीं।

सुनक के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए अन्य सदस्यों में ग्रांट शाप्स को व्यापार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, इसी तरह मेल स्ट्राइड को कार्य और पेंशन मंत्री, थेरेसी कॉफी को पर्यावरण मंत्री, स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं माइकल गोव को आवास और समुदाय मंत्री, केमी बैडेनोच को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री व महिला और समानता मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। मिशेल डोनेलन को भी संस्कृति मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

इस बीच, ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुना गया है। अब तक सुनक ने जिनकी नियुक्ति की है उनमें डोमिनिक रैब, जेम्स क्लीवर्ली, बेन वालेस, ओलिवर डाउडेन, ग्रांट शाप्स, गिलियन कीगन, थेरेसी कॉफी, स्टीव बार्कले और माइकल गोव शामिल हैं, ये सभी बोरिस जॉनसन की कैबिने का हिस्सा भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री सुनक ने जो सबसे पहली नियुक्ति की, वो जेरेमी हंट को चांसलर के रूप में रखने की थी। डोमिनिक राब उप प्रधानमंत्री और न्याय या कानून मंत्री की भूमिकाओं में लौट आए हैं। जेम्स क्लीवर्ली और बेन वालेस दोनों ने विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में अपनी भूमिका बरकरार रखी है। नए मुख्य सचेतक साइमन हार्ट होंगे और नादिम जाहावी को बिना पोर्टफोलियो और पार्टी अध्यक्ष के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने पुष्टि की कि मिशेल डोनेलन ने अपनी संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री की जिम्मेदारी बरकरार रखी है, जबकि क्रिस हेटन-हैरिस को उत्तरी आयरलैंड के राज्य मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। लिज ट्रस के कई मंत्रियों के इस्तीफा देने या बर्खास्त किए जाने के बाद ऋषि सुनक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर रहे हैं।


इससे पहले सुनक बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। सुनक ने अपने पहले भाषण में कहा कि यूके एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और वह लिज ट्रस की कुछ गलतियों को ठीक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed