{"_id":"5ecb7e968ebc3e90510723bc","slug":"prime-minister-of-new-zealand-jacinda-ardern-continued-tv-interview-during-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के दौरान भी टीवी चैनल को साक्षात्कार देती रहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूकंप के दौरान भी टीवी चैनल को साक्षात्कार देती रहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
Mon, 25 May 2020 01:45 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वेलिंगटन
पीटीआई, वेलिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 May 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोमवार सुबह एक टेलीविजन चैनल को लाइव इंटरव्यू दे रही थीं कि तभी अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन उन्होंने साक्षात्कार जारी रखा।
विज्ञापन
आर्डर्न ने साक्षात्कारकर्ता रयान ब्रिज को बीच में रोककर बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है। आर्डर्न ने कहा कि रयान यहां भूकंप आया है, हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कमरे में दाएं-बाएं देखते हुए कहा कि आप मेरे पीछे चीजों को हिलते हुए देख सकते हैं। न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में पड़ता है और यहां अक्सर भूकंप आने की वजह से इसे अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र उत्तर-पूर्व वेलिंगटन से 100 किलोमीटर दूर समुद्र की गहराई में था।
हालांकि, जान-माल की किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आर्डर्न ने साक्षात्कार जारी रखा और साक्षात्कारकर्ता को बताया कि भूकंप थम गया है।
उन्होंने कहा कि हम ठीक हैं रयान। मेरे ऊपर लाइटों ने हिलना बंद कर दिया है, मुझे लगता है कि मैं अब एक ठोस ढांचे के नीचे बैठी हुई हूं।