फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi addressing india Dispora in Abu Dhabi

Ahlan Modi: 'अंतरिक्ष में भी भारत-UAE की दोस्ती का परचम', अप्रवासी भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

Tue, 13 Feb 2024 09:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 09:06 PM IST
सार

अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर खुशी हुई। हमारे यूएई के साथ संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addressing india Dispora in Abu Dhabi
यूएई में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया है। समुद्र पार जिस देश की मिट्टी में आपने जन्म लिया, उस मिट्टी की खुशबू मैं आपके लिए लेकर आया हूं। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीय भाई-बहनों को आप पर गर्व है। आप सभी देश का गर्व है। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की सुंदर तस्वीर आपकी आवाज आज आसमान से पार जा रही है। यह पल मेरे लिए अभिभूत करने वाला है। यहां पहुंचे सभी लोगों का मैं आभारी हूं। 
विज्ञापन


भारत और यूएई के रिश्ते मजबूत हुए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि  'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की आपकी यह आवाज आज अबू धाबी से बाहर जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेरे साथ शेख नाहयान भी मौजूद हैं। जो भारत और  भारतीय समुदाय के अच्छे मित्र हैं। आज के इस शानदार आयोजन के लिए मैं शेख बिन जायद का आभार व्यक्त करता हूं। गर्मजोशी भरा यह समारोह उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था।'
विज्ञापन


UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान करोड़ों भारतीयों का सम्मान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमें भी चार बार शेख नाहयान का भारत में स्वागत करने का अवसर मिला है। पहले वह गुजरात आए थे, तब लाखों लोग उनका आभार व्यक्त करने के लिए सड़क के दोनों ओर जमा हो गए थे। आप जानते हैं कि ये आभार किसलिए था। आभार इसलिए था कि वह जिस तरह यूएई में आप सभी का ध्यान रखते हैं, आपके हितों की चिंता करते हैं, ऐसा कम ही देखा गया है। पीएम मोदी ने कहा, यह भी मेरा सौभाग्य है कि यूएई ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान है, आप सभी का सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अंतरिक्ष में भी भारत-यूएई की दोस्ती का परचम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'अब अबू धाबी में भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का ऐतिहासिक समय आ गया है। भारत-यूएई की दोस्ती जितनी जमीन पर मजबूत है, उतना ही उसका परचम अंतरिक्ष में भी लहरा रहा है। मैं स्पेस में समय बिताने वाले यूएई के पहले अंतरिक्ष यात्री को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed