फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Justin Trudeau announced Monday a proposed freeze on handgun ownership in Canada

Justin Trudeau: कनाडा में बंदूक की खरीद-बिक्री पर लगेगी लगाम, पीएम ट्रूडो संसद से पारित कराएंगे कानून

Tue, 31 May 2022 05:59 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कनाडा
एएनआई, कनाडा Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 May 2022 05:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा में कहीं भी हैंडगन खरीदना, बेचना, स्थानांतरित करना या आयात करना संभव नहीं होगा। 

विज्ञापन
Prime Minister Justin Trudeau announced Monday a proposed freeze on handgun ownership in Canada
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा में हैंडगन (बंदूक)  के स्वामित्व पर रोक को लेकर प्रस्ताव पेश किया है और यह प्रस्ताव बंदूक के आयात और बिक्री पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाएगा। ट्रूडो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हैंडगन के स्वामित्व पर रोक लागू करने के लिए कानून पेश कर रहे हैं। वहीं अब कनाडा में कहीं भी हैंडगन की खरीद, बिक्री पर रोक लगेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रूडो के लिए कानून पास करना भी एक चुनौती
संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल में स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद फैसला किया है। विधेयक को अभी भी संसद द्वारा पारित किया जाना बाकी है वहीं संसद में सत्तारूढ़ दल के पास सीटें कम हैं। ट्रूडो के लिए कानून पास करना भी एक चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा हम हैंडगन के लिए बाजार को सीमित कर रहे हैं। कनाडा में कहीं भी हैंडगन खरीदना, बेचना, स्थानांतरित करना या आयात करना संभव नहीं होगा। 

 बंदूक हिंसा में वृद्धि जारी
अप्रैल 2020 में ग्रामीण नोवा स्कोटिया में कनाडा की सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में 23 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, सरकार ने 1,500 प्रकार के सैन्य-ग्रेड या हमले-शैली की आग्नेयास्त्रों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं ट्रूडो ने सोमवार को स्वीकार किया कि बंदूक हिंसा में वृद्धि जारी है।


कनाडा की सरकारी सांख्यिकीय एजेंसी ने पिछले हफ्ते बताया कि आग्नेयास्त्रों से संबंधित हिंसक अपराध कनाडा में सभी हिंसक अपराधों के तीन प्रतिशत से भी कम हैं। लेकिन 2009 के बाद से किसी को बंदूक से डराने की प्रति व्यक्ति दर लगभग तीन गुना हो गई है, जबकि मारने या घायल करने के इरादे से बंदूक चलाने की दर पांच गुना बढ़ गई है। शहरी क्षेत्रों में लगभग दो-तिहाई बंदूक अपराधों में हैंडगन शामिल थीं। 

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने अनुमान लगाया कि इस देश में लगभग दस लाख हैंडगन हैं एक दशक पहले की तुलना में काफी अधिक। साथ ही कहा कि टेक्सास के एक स्कूल और न्यूयॉर्क राज्य के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी हुई जो हैंडगन से की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed