फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prez-elect Donald Trump calls justin Trudeau as 'Governor' of the 'Great State of Canada'

US-Canada: क्या अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा कनाडा? जानें डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को क्यों कहा 'गवर्नर'

Tue, 10 Dec 2024 05:17 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 05:17 PM IST
सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच 29 नवंबर को मुलाकात हुई थी। जिसमें अमेरिका की तरफ से कनाडा पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान ट्रूडो की चिंता पर ट्रंप ने उन्हें कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने और वहां का गर्वनर बनने की सलाह दी थी। लेकिन इस मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद फिर से ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ट्रूडो का दूसरी बार मजाक उड़ाते हुए उन्हें ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा का गर्वनर बताया है।

विज्ञापन
Prez-elect Donald Trump calls justin Trudeau as 'Governor' of the 'Great State of Canada'
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की तरफ से कनाडा पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की बात पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 29 नवंबर को मार-ए-लागो में मुलाकात की गई। लेकिन इस मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया गया है, जिससे दुनिया भर में सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम को ग्रेट स्टेट कनाडा का गवर्नर बताया है। जिसके बाद इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, वहीं ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बनने वाला है?
विज्ञापन


सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर ट्रंप का पोस्ट
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ पिछली रात डिनर करना बहुत खुशी की बात थी। मैं जल्द ही गवर्नर से फिर मिलने की उम्मीद करता हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें, जिसके परिणाम सभी के लिए वाकई शानदार होंगे! यहां बता दें कि ये दूसरी बार है, जब नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से कनाडा के प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप और ट्रूडो की मुलाकात के दौरान क्या हुआ?
इससे पहले, 29 नवंबर को मार-ए-लागो में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इस दौरान दो अहम मुद्दे थे, जिस पर ट्रंप और ट्रूडो ने खास बातचीत की, इसमें सीमा से जुड़े मुद्दे और व्यापार घाटे के साथ-साथ अमेरिका की तरफ से कनाडाई वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का मुद्दा मुख्य रहा। वहीं टैरिफ को लेकर ट्रूडो ने ट्रंप से कहा कि ये प्रस्ताव कनाडा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा। 


अवैध अप्रवासी और ड्रग्स की आमद पर बिफरे ट्रंप
इस चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो से कहा कि अगर 25 फीसदी टैरिफ से कनाडा की अर्थव्यवस्था को खतरा है तो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। हालांकि नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये बात मजाक में कही गई। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप इस बात से चिंतित है कि कनाडा से बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासी और ड्रग्स की आमद है। इसकी वजह से कनाडा के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। इसे लेकर ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है कि अगर कनाडा इन मुद्दों को ठीक नहीं करता है तो वो पद संभालने से पहले ही सभी कनाडाई वस्तुओं पर भारी-भरकम टैरिफ लगा देंगे।

51वें राज्य के गवर्नर बन सकते हैं ट्रूडो- डोनाल्ड ट्रंप
इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम को सुझाव दिया कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए, जिसे सुनकर ट्रूडो समेत अन्य अधिकारी एकदम हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान हंसते हुए ट्रंप ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री का पद एक बेहतर पद है, लेकिन वे अब भी अमेरिका के 51वें राज्य के गवर्नर बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed