फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi elected as delegate to CPC Congress; All set to get endorsement for rare third term

चीन: दुर्लभ तीसरा कार्यकाल संभालकर शी जिनपिंग रचेंगे इतिहास, माओत्से तुंग की तरह बड़े नेता के रूप में उभरे 

Fri, 22 Apr 2022 10:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Apr 2022 10:04 PM IST
सार

2012 के अंत में सीपीसी कांग्रेस में अपने पहले चुनाव के बाद से शी जिनपिंग ने पार्टी का नेतृत्व किया है। इसके बाद से ही उनके नेतृत्व में चीन और ताकतवर होकर उभरा है। 

विज्ञापन
President Xi elected as delegate to CPC Congress; All set to get endorsement for rare third term
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक दुर्लभ तीसरे कार्यकाल के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें सर्वसम्मति से अगले कुछ महीनों में होने वाली पार्टी कांग्रेस के लिए एक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। उम्मीद की जा रही है कि यहां जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के अनुमोदन पर मुहर लग जाएगी। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 68 वर्षीय शी जिनपिंग को शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी के गुआंग्शी क्षेत्रीय कांग्रेस में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधि चुना गया।

विज्ञापन


20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रतिनिधि के तौर पर नामित हुए जिनपिंग 
रिपोर्ट में कहा गया है कि शी को सीपीसी केंद्रीय समिति ने 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रतिनिधि के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया है जो 2022 की दूसरी छमाही में होने वाली है। गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र की सीपीसी कांग्रेस गुरुवार और शुक्रवार को क्षेत्रीय राजधानी नाननिंग में आयोजित की गई थी। नवंबर में होने वाली कांग्रेस को तय समय से पहले ही आयोजित किया जा रहा है। देश में कोविड-19 महामारी के फिर से शुरू होने से पैदा हुईं मुश्किलें और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी हालात बदल दिए हैं जिसमें बीजिंग बीच में फंस गया है और अपने करीबी सहयोगी मॉस्को से अलग होने के लिए उस पर अमेरिकी दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जिनपिंग ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की
2012 के अंत में एक समान सीपीसी कांग्रेस में अपने पहले चुनाव के बाद से शी जिनपिंग ने पार्टी का नेतृत्व किया है। पार्टी प्रमुख, शक्तिशाली सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति पद संभालने के साथ ही शी जिनपिंग ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत की है। उनकी मौजूदगी ने कई मुद्दों पर देश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच पार्टी और देश की स्थिरता को मजबूत करने के लिए मजबूत नेतृत्व के महत्व को भी सामने रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जैसे अत्यधिक सफल अभियानों के साथ एक लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित करना जैसे कार्यक्रम चलाए गए जिसमें सेना के 50 से अधिक शीर्ष जनरल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ हांगकांग में बड़े पैमाने पर चीन विरोधी आंदोलन से निपटना और इससे उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से सामना करना भी अहम रहा। वुहान से कोरोना वायरस महामारी उभरने के बीच जिनपिंग हर साल मजबूत होकर उभरे हैं।


माओत्से तुंग के समान एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे
वह पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के समान एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं, जो 1976 में अपनी मृत्यु तक सत्ता में रहे। इस साल जिनपिंग का 10 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उनके सभी पूर्ववर्ती पांच साल के दो कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। एक प्रमुख नेता के रूप में वह अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए और शायद जीवन पर्यंत सत्ता में बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed