फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin announced Russia close to make cancer vaccine

Russia: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एलान, कैंसर का टीका बनाने के करीब रूस

Fri, 16 Feb 2024 06:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:21 AM IST
सार

दुनियाभर में बीते कई दशकों से कैंसर का प्रभावी इलाज खोजा जा रहा है। फिलहाल, जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक, अमेरिका की कंपनी मॉडर्ना और मर्क कैंसर वैक्सीन पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
President Vladimir Putin announced Russia close to make cancer vaccine
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूसी वैज्ञानिक कैंसर का टीका तैयार करने के बहुत करीब हैं।  सरकारी टीवी पर अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जल्द ही यह टीका आम कैंसर पीड़ित लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टीका किसी खास तरह के कैंसर के खिलाफ काम करेगा या सभी।  

विज्ञापन

दुनियाभर में बीते कई दशकों से कैंसर का प्रभावी इलाज खोजा जा रहा है। फिलहाल, जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक, अमेरिका की कंपनी मॉडर्ना और मर्क कैंसर वैक्सीन पर काम कर रही हैं। हालांकि, ये सभी कैंसर के किसी खास प्रकार तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन

बाइडन रूस के लिए फायदेमंद
पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप के बजाय फिर से जो बाइडन को राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहेंगे, क्योंकि रूस के लिहाज से बाइडन का सत्ता में रहना फायदेमंद है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमले को लेकर कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि उन्होंने यह कदम उठाने में बहुत देर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed