फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president Trump said at Howdy Modi Securing border fight against Islamic terrorism common concern

ट्रंप का कट्टर इस्लामी आतंकवाद पर प्रहार, बोले- हम अपने लोगों-सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे

Mon, 23 Sep 2019 03:16 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Mon, 23 Sep 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
president Trump said at Howdy Modi Securing border fight against Islamic terrorism common concern
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI
हाउडी मोदी कार्यक्रम में अपने भाषण में इस्लामिक आतंकवाद का जिक्र करते हुए कड़ा प्रहार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत और अमेरिका, दोनों देश मानते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रशासन ने अब तक इसी पर काम किया है। जो हमारे देश के लिए खतरा हैं, उन्हें अमेरिका में प्रवेश न मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सीमा की सुरक्षा भारत के लिए भी इतनी ही महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने भाषण में यह भी कहा कि हम अभूतपूर्व कदम उठा रहे हैं और दक्षिण से अवैध अप्रवासियों को रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं। हम उन वैध प्रवासियों के आभारी हैं, जो कड़ी मेहनत करते हैं और टैक्स देते हैं। हम अवैध रूप से आने वालों को मुफ्त सुविधाएं नहीं देना चाहते। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई नेता अवैध प्रवासियों को वैध प्रवासियों के हक की सुविधाएं लेने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अपने भाषण के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आखिर में यह कहना चाहूंगा कि अमेरिका हमेशा से देशभक्तों और जोखिम उठाने वालों का देश रहा है। हर दिन अमेरिका में बसे भारतीय नई कहानी लिख रहे हैं। अमेरिका और भारत का नया भविष्य बना रहे हैं। इस दृष्टिकोण के लिए हम भारत से अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं। हम दोनों मिलकर रिश्तों को आगे बढ़ाएंगे। 

उन्होंने कहा कि हम मिलकर नई टेक्नोलॉजी बनाएंगे और लोगों को गरीबी से बाहर लाने का काम करेंगे। हम अपने मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। अमेरिका और भारत, मिलकर अपने-अपने देशों को महान, नागरिकों को समृद्ध बनाएंगे। मैं भारत के महान नेता और व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं।

‘भारतीयों ने अमेरिका को गर्व महूसस कराया है’

ट्रंप ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका में मेरे प्रशासन में अर्थव्यवस्था ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहली बार अल्पसंख्यकों और महिलाओं को काम के मौके मिल रहे हैं। हमने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती की है। प्रधानमंत्री और मैं यहां हर उस चीज का जश्न मनाने आए हैं, जो भारतीयों और अमेरिकियों को एकजुट करती है। अमेरिका में 40 लाख भारतीयों पर हमें गर्व है। आपने भी अमेरिका को गर्व महसूस कराने में योगदान दिया है। मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा मौजूद है।’’

‘हम स्पेस फोर्स बना रहे, हमें भारत से सहयोग की उम्मीद’

ट्रंप ने कहा कि भारत में एलएनजी का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर है। अमेरिका और भारत सुरक्षा के मामलों पर भी रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही भारत के साथ नई डिफेंस डील होंगी। हम स्पेस फोर्स बना रहे हैं। भारत से भी स्पेस कोऑपरेशन की उम्मीद है। भारत-अमेरिका के बीच नवंबर में टाइगर ट्रायम्फ नाम से दोनों देशों के बीच तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ‘मोदी को 60 करोड़ भारतीयों ने जीत दिलाई’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के सबसे भरोसेमंद और अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां मौजूदगी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका इस ऐतिहासिक कार्यक्त्रस्म में मौजूद होना सम्मान की बात है। 

अमेरिका में बसे भारतीय अमेरिका की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। कुछ ही महीनों पहले 60 करोड़ भारतीयों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी को जीत दिलाई। आपको बधाई। (60 करोड़) यह बहुत बड़ी संख्या है। आपको जन्मदिन की भी शुभकामनाएं (मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन था)।’’

ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी! मुंबई में एनबीए का मैच देखने का क्या आप मुझे बुलाएंगे?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम भारत से निवेश का स्वागत करते हैं। दुनियाभर के देश अमेरिका में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था है। भारतीयों ने अमेरिका में इतना पहले कभी निवेश नहीं किया, जितना आज कर रहे हैं। अमेरिकी एक्सपोर्ट को हम भारत में बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

मेक इन यूएसए ब्रांड के प्रोडक्ट्स को हम भारतीयों तक पहुंचाना चाहते हैं। अगले हफ्ते हजारों लोग मुंबई में पहला एनबीए गेम देखने के लिए जुटेंगे। क्या आप मुझे न्योता भेजेंगे प्रधानमंत्री मोदी? मैं आ सकता हूं। मैं आ सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed