फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president Sai Ing Wen said Taiwan will never bow before China

विरोध: राष्ट्रपति जिनपिंग को करारा जवाब, साई इंग वेन बोलीं- चीन के आगे ताइवान कभी नहीं झुकेगा

Sun, 10 Oct 2021 03:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

ताइवान को चीन में मिलाने का सपना देखने वाले ड्रैगन को करारा जवाब मिला है। चीनी राष्ट्रपति के बयान पर करारा जवाब देते हुए ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि ताइवान बीजिंग के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने लोकतांत्रिक जीवन की रक्षा करेगा।

विज्ञापन
president Sai Ing Wen said Taiwan will never bow before China
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन - फोटो : social media

विस्तार

ताइवान को चीन में मिलाने वाले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बयान पर ताइवान की राष्ट्रपति ने करारा जवाब दिया है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि ताइवान बीजिंग के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने लोकतांत्रिक जीवन की रक्षा करेगा। ताइवान और चीन के पुन: एकीकरण को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा था कि 'ताइवान प्रश्न'  का मुद्दा जल्द ही सुलझाया जाएगा और उसे फिर से चीन में मिलाया जाएगा। 

विज्ञापन


ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर रविवार को राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अपने भाषण में राजनीतिक यथास्थिति बनाए रखने का आह्वान किया जो चीन के बढ़ते दबाव को दिखाता है। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित परेड में ताइवान की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया गया और इस दौरान राष्ट्रपति साई इंग वेन ने चीनी सेना के बलप्रयोग को दृढ़ता से खारिज किया।
विज्ञापन


ताइवान किसी के आगे नहीं झुकेगा
ताइपे के मध्य में प्रेसिडेंशियल ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित समारोह के दौरान ताइवान के विभिन्न जातीय समूहों के गायकों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस भवन का निर्माण जापानियों ने किया था जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति तक 500 सालों तक उपनिवेश के तौर पर इस द्वीप पर शासन किया था। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमलोग राजनीतिक यथास्थिति को एकतरफा रूप से बदलने से रोकने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।’’ चीन ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है जबकि यह द्वीप स्वायत्तशासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के मार्ग पर नहीं चलेगा ताइवान
उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग राष्ट्रीय रक्षा को बढ़ावा देते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी ताइवान को चीन द्वार निर्धारित मार्ग पर चलने के लिए मजबूर नहीं करे। हम अपना बचाव करने के लिए दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते रहेंगे। इसका कारण यह है कि चीन ने जो रास्ता बनाया है, वह न तो ताइवान के लिए एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक जीवन शैली प्रदान करता है, न ही हमारे 2.3 करोड़ लोगों के लिए संप्रभुता प्रदान करता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed