फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Putin: Will Russian President Putin be killed before October 7, why this big claim?

President Putin: क्या सात अक्तूबर से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हत्या हो जाएगी, क्यों हुआ ये बड़ा दावा?

Sat, 14 Jan 2023 06:00 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 14 Jan 2023 06:00 PM IST
सार

आखिर इसके पीछे सच्चाई क्या है? किसने पुतिन की हत्या का दावा किया और क्यों? कौन पुतिन को मारना चाहता है? रूस की सरकार का क्या कहना है? आइए समझते हैं...
 

विज्ञापन
President Putin: Will Russian President Putin be killed before October 7, why this big claim?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर इन दिनों तीन अलग-अलग दावे हो रहे हैं। सभी में ही पुतिन की मौत का जिक्र है। इन दावों में कहा जा रहा है कि सात अक्तूबर से पहले पुतिन की हत्या हो जाएगी। सात अक्तूबर को ही पुतिन का जन्मदिन होता है। पहले भी इस तरह के कई दावे हो चुके हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके पीछे सच्चाई क्या है? किसने पुतिन की हत्या का दावा किया और क्यों? कौन पुतिन को मारना चाहता है? रूस की सरकार का क्या कहना है? आइए समझते हैं...
विज्ञापन

 

पहले जानिए क्या-क्या दावे हो रहे हैं?
सबसे पहले पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई। अमेरिकी रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन को कैंसर और पार्किन्सन जैसी गंभीर बीमारियां हैं। इसके चलते उन्हें काफी दर्द रहता है और अब वह कई चीजें भूलते भी जा रहे हैं।
ये भी दावा हुआ कि कैंसर के चलते पुतिन को पेट से संबंधित दिक्कतें शुरू हो गईं हैं। कब्ज और गैस जैसी समस्या से वह जूझ रहे हैं। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि व्लादिमीर पुतिन घर में सीढ़ियों से नीचे गिर गए थे। इसके चलते उन्हें कमर के निचले हिस्से में चोट लगी है। 

तीसरा दावा रूस के मुख्य विपक्षी दल के नेता ल्या पोनोमारेव ने किया है। पोनोमारेव इन दिनों यूक्रेन में रह रहे हैं। पोनोमारेव ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन इस साल सात अक्तूबर से पहले मारे जाएंगे। उनका खून होगा। पोनोमारेव ने एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए कहा कि पुतिन अपना 71वां जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। पोनोमारेव ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि नीदरलैंड के द हेग शहर में मैं उनसे (पुतिन) मिल लूं, लेकिन लगता है कि अब ये मुमकिन नहीं है। ये मुलाकात नहीं हो पाएगी। उनके (पुतिन) करीबी लोग वहां जाने के पहले ही उनका कत्ल कर देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं ल्या पोनोमारेव, जिन्होंने पुतिन की हत्या की आशंका जताई?
व्लादिमीर पुतिन की हत्या की आशंका जाहिर करने वाले ल्या पोनोमारेव रूसी संसद के सदस्य हैं। वह रूस के मुख्य विपक्षी दल के बड़े नेता हैं। पोनोमारेव को पुतिन का बड़ा आलोचक माना जाता है। वह खुलकर पुतिन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी बातें रखते हैं। 2014 में जब रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर हमला किया तो पोनोमारेव ने इसका विरोध किया था। पोनोमारेव इकलौते ऐसे सांसद थे, जिन्होंने संसद में खुलेआम पुतिन के फैसले का विरोध किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और कई महीनों तक जेल में रखा गया। 2016 में पोनोमारेव रूस छोड़कर यूक्रेन चले गए और यहीं की नागरिकता ले ली। 
 
विज्ञापन

पुतिन के करीबी और दुश्मन लगातार मारे जा रहे
पुतिन की हत्या की आशंका इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिछले एक साल के अंदर कई रूसी उद्योगपतियों और नेताओं की संदिग्ध मौत या हत्या हो चुकी है। इनमें से कुछ राष्ट्रपति पुतिन के करीबी रहे, तो कुछ दुश्मन और आलोचक भी थे। पिछले 20 दिन के अंदर भारत में ही तीन रूसी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें एक पुतिन के आलोचक सांसद थे, जबकि दूसरे उद्योगपति। एक बड़े इंजीनियर की भी संदिग्ध मौत हो चुकी है। 

पिछले एक साल के आंकड़े देखें तो ऐसे 10 से ज्यादा रूसी उद्योगपतियों, कारोबारियों, नेताओं की मौत हो चुकी है। इसमें किसी की मौत अस्पताल तो किसी की होटल की छत से गिरने से हुई। कईयों को गोली मारी गई और कुछ के शरीर में जहर मिले। 
 

इन लोगों की हो चुकी है संदिग्ध मौत

1. एजेक्जेंडर ट्युलाकोव: रूस और यूक्रेन जंग शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही गजप्रॉम तेल कंपनी से जुड़े दिग्गज व्यवसायी अलेक्जेंडर ट्युलाकोव का शव उनके घर के गैराज में फंदे पर झूलते हुए मिला था। पुलिस जब जांच को पहुंची तो कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया। काफी देर बाद उन्हें पुलिस को अंदर जाने दिया गया। ठीक इसी तरह कुछ दिन बाद यूक्रेन के तेल व्यवसायी मिखाईल वाटफोर्ड की लाश भी गैराज में फांसी के फंदे पर मिली थी। 

 

2. मिखाइल वाटफोर्ड: रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के कुछ दिन बाद 28 फरवरी को दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के अपने घर में यूक्रेन के व्यवसायी मिखाइल वाटफोर्ड मृत मिले थे। वाटफोर्ड की लाश उनके घर के गैराज में फांसी के फंदे से मिली थी। 

 

3. व्लादिस्लाव अवायव: 18 अप्रैल को रूसी गैस कंपनी के बैंक गजप्रॉमबैंक के पूर्व उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव अवायव, उनकी पत्नी और बेटी की मॉस्को के एक अपार्टमेंट में मृत मिले थे। अपार्टमेंट अंदर से बंद था। ठीक इसी तरह अगले ही दिन रूस के नेचुरल गैस कंपनी नोवाटेक के महाप्रबंधक सर्गेई प्रोटोसेन्या, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की मौत हुई थी। 

 

4. अलेक्जेंडर सुबोटिन: रूस की तेल कंपनी लुकोईल के पूर्व महाप्रबंधक अलेक्जेंडर सुबोटिन की मौत भी संदिग्ध हालत में हुई। इसी साल सात मई उनकी लाश मॉस्को के एक तहखाने में मिली थी। जांच हुई तो उनके शरीर में जहर मिला। पता चला कि किसी ने उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला गया। अलेक्जेंडर उसी कंपनी में थे, जिसके मालिक रविल मागनोव थे। अलेक्जेंडर के बाद ही रविल की भी संदिग्ध मौत हो गई थी। 

 

5. यूरी वोरोनोव: 19 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग स्थित अपने घर के स्विमिंग पूल में 61 साल के यूरी वोरोनोव का मृत शरीर पानी में मिला था। यूरी रूस के बड़े व्यवसायी थे। वह एस्ट्रा शिपिंग कंपनी के सीईओ और संस्थापक थे। यूरी वोरोनोव के शरीर पर गोली का निशान मिला। पुलिस के मुताबिक किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed