फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President of the Philippines Duterte planning to contest vice president election

फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते के लिए अब भारी पड़ रहा है उनका सत्ता-मोह

Fri, 27 Aug 2021 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Aug 2021 06:26 PM IST
सार

बीते बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर दुतेर्ते ने कहा- ‘मैं उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। उसके बाद मैं अपना धर्म-युद्ध जारी रखूंगा। मैं ड्रग्स के कारोबार और देश में विद्रोह की स्थिति को लेकर चिंतित हूं।'

विज्ञापन
President of the Philippines Duterte planning to contest vice president election
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के अगले चुनाव में उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के एलान की उनके देश में कड़ी आलोचना हुई है। दो रोज पहले दुतेर्ते ने ये घोषणा की थी। राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ उनके कई सहयोगियों और यहां तक कि उनकी अपनी बेटी ने भी उनके इस फैसले पर एतराज जताया है।

विज्ञापन


बीते बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर दुतेर्ते ने कहा- ‘मैं उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। उसके बाद मैं अपना धर्म-युद्ध जारी रखूंगा। मैं ड्रग्स के कारोबार और देश में विद्रोह की स्थिति को लेकर चिंतित हूं।’ लेकिन बाद उनके प्रवक्ता ने कहा कि अगर दावाओ शहर की मेयर सारा दुतेर्ते राष्ट्रपति चुनाव लड़ती हैं, तो मौजूदा राष्ट्रपति अपना ये फैसला बदल लेंगे। सारा राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी हैं। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है, लेकिन जनमत सर्वेक्षणों में वे सबसे आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


फिलीपींस में आम चुनाव मई 2022 में होंगे। उसके पहले इसी साल अक्तूबर में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलीपींस के कानून के मुताबिक कोई व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल से अधिक समय तक राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता। 76 वर्षीय दुतेर्ते 2012 में राष्ट्रपति बने थे। 2017 में वे दोबारा निर्वाचित हुए और अभी उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने सख्ती से राज किया है। इस दौरान हजारों ऐसे लोगों को सुरक्षा बलों ने मार डाला, जिन पर नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल होने का आरोप था। लेकिन कोरोना महामारी को संभालने में दुतेर्ते प्रशासन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस कारण हाल में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि दुतेर्ते की मंशा उप-राष्ट्रपति बन कर सत्ता की डोर अपने हाथ में रखने की है। अगर उनकी योजना कामयाब हुई तो अपने किसी कठपुतली नेता को वे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनवा देंगे। उनकी इस घोषणा पर विपक्षी समूह वन सैमबयान के नेता एंतोनियो कार्पियो ने कहा- ‘यह साफ तौर पर हमारे संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मखौल उड़ाना है।’ इस विपक्षी समूह ने कहा है कि दुतेर्ते इस भय से ग्रस्त हैं कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और फिलपींस की न्याय प्रक्रिया अवैध हत्याओं के लिए उनकी जवाबदेही तय करेगी।

दुतेर्ते की बेटी सारा दुतेर्ते ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है- राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे अपने निकट सहयोगी सीनेटर बोंग को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनवा कर खुद उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यह अच्छी बात नहीं है।


जानकारों ने कहा है कि दुतेर्ते के इस एलान को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती दी जाएगी। लेकिन बीते नौ वर्षों में दुतेर्ते ने अपने वफादार लोगों से सुप्रीम कोर्ट को भर दिया है। इसलिए संभव है कि वहां फैसला राष्ट्रपति के पक्ष में ही आए। फिलीपींस में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति दोनों पदों के चुनाव सीधे जनता के मतदान से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed