Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति ने निभाई 74 साल पुरानी परंपरा, भारतीय सेना प्रमुख को दिया मानद महारथी सम्मान
India-Nepal Relation: नेपाल और भारत के बीच सैन्य संबंधों की निरंतरता के रूप में दोनों देशों में दोनों देशों के कमांडर-इन-चीफ को मानद महारथी का पद प्रदान करने की परंपरा है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में भारतीय सेना प्रमुख द्विवेदी को मानद महारथी पद से सम्मानित किया।
विस्तार
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को भारत-नेपाल के बीच 1950 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना का मानद महारथी बैज और खड्ग प्रदान किया। यह दोनों सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है।
General Upendra Dwivedi, Chief of Army Staff (COAS) of the Indian Army, has been honoured with the prestigious title of Honourary General of the Nepali Army. This exchange of honourary generalship, a unique and cherished tradition between the Indian and Nepali Armies, highlights… pic.twitter.com/9MlgH81AUd
— ANI (@ANI) November 21, 2024विज्ञापन
नेपाल और भारत के बीच सैन्य संबंधों की निरंतरता के रूप में दोनों देशों में दोनों देशों के कमांडर-इन-चीफ को मानद महारथी का पद प्रदान करने की परंपरा है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में भारतीय सेना प्रमुख द्विवेदी को मानद महारथी पद से सम्मानित किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, रक्षा मंत्री मानबीर राय मौजूद रहे।
Indian Army chief General Upendra Dwivedi called on General Ashok Raj Sigdel, Chief of Army Staff, Nepali Army. They discussed aspects of mutual interest and avenues to strengthen bilateral defence cooperation: Indian Army
(Photo source: Indian Army) pic.twitter.com/JgIxRgky4Q — ANI (@ANI) November 21, 2024
भारत के सेना प्रमुख द्विवेदी नेपाल के सेना के प्रधान सेनापति अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर बुधवार को चार दिवसीय नेपाल यात्रा पर आए हैं। इससे पहले द्विवेदी ने नेपाल सेना मुख्यालय में जनरल सिग्देल से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने काठमांडू के टुंडीखेल में सेना मंडप में वीर स्मारक (शहीद स्मारक) पर माल्यार्पण भी किया और श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने सेना मुख्यालय में पौधरोपण भी किया।
नेपाल पांच भारतीय राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है। जनरल द्विवेदी के साथ उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी भी नेपाल यात्रा पर गईं हैं। वह भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.