फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Mohamed Muizzu office says India withdraws 51 military personnel from Maldives

India-Maldives Relations: ‘अब तक 51 भारतीय सैनिक छोड़ चुके मालदीव’, मोहम्मद मुइज्जू के दफ्तर ने दी जानकारी

Tue, 07 May 2024 07:58 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2024 07:58 PM IST
सार

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की प्रमुख प्रवक्ता हीना वलीद ने सोमवार को मामले से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बताया कि अब तक 51 भारतीय सैनिकों ने देश छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय सैनिकों को 10 मई तक मालदीव से बुला लिया जाएगा।

विज्ञापन
President Mohamed Muizzu office says India withdraws 51 military personnel from Maldives
Mohamed Muizzu - फोटो : एएनआई

विस्तार

मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत-मालदीव के बीच रिश्ते में उथलपुथल शुरू हो गई है। इस बीच, मालदीव ने कहा कि भारत अब तक अपने 51 सैनिकों को वापस बुला चुका है। बता दें, हाल ही में मालदीव सरकार ने बताया था कि भारतीय सैनिकों का दो जत्था मालदीव की जमीन छोड़ चुका है। हालांकि, उस वक्त उन्होंने सटीक आंकड़ा नहीं बताया था। गौरतलब है कि मुइज्जू सरकार ने भारत से कहा था कि वे 10 मई से पहले-पहले अपने सैनिकों को मालदीव से हटा लें।

विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की प्रमुख प्रवक्ता हीना वलीद ने सोमवार को मामले से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए बताया कि अब तक 51 भारतीय सैनिकों ने देश छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय सैनिकों को 10 मई तक मालदीव से बुला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि अभी कितने भारतीय सैनिक मालदीव में हैं। इससे पहले, मालदीव सरकार ने बताया था कि 88 भारतीय सैनिक दो हेलीकॉप्टर और एक डॉर्नियर विमान के संचालन और देखरेख के लिए सेनाहिया सैन्य अस्पताल में तैनात हैं। 

विज्ञापन

मालदीव हमारी सेना को क्यों हटा रहा है? 
पिछले साल सितंबर में मालदीव में हुए आम चुनाव के दौरान मुइज्जू की पार्टी ने भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चुनाव में 'इंडिया आउट' अभियान चलाया था। मुइज्जू ने चुनाव में 'इंडिया आउट' लिखी टी शर्ट पहन कर चुनाव प्रचार किया था। उनका चुनावी वादा था कि अगर चुनाव में जीते तो भारतीय सैनिकों को मालदीव छोड़कर जाने को कहा जाएगा। चीन समर्थक मुइज्जू ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के दूसरे दिन ही आधिकारिक तौर पर भारत सरकार से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के रिश्तों में खट्टास का एक कारण यह भी
कुछ समय पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे और यहीं की कुछ आकर्षक तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर  मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई थी। इसी बीच मालदीव के कुछ नेताओं ने भारत और पीएम मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। फजीहत होते देखे मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ने भारत से मांगी थी माफी
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने उनके देश के मंत्रियों के भारत विरोधी प्रतिक्रिया पर खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि इससे मालदीव के पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। मैं मालदीव के लोगों की तरफ से भारत से माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed