फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Macron and Sports Minister Shocking incident happened during olympic

France: राष्ट्रपति मैक्रों और खेल मंत्री की इस मुलाकात से मची हलचल; ओलंपिक के दौरान हुआ चौंकाने वाला वाकया

Wed, 31 Jul 2024 07:50 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: बशु जैन Updated Wed, 31 Jul 2024 07:50 PM IST
सार

ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की मेजबानी कर रहीं फ्रांस की खेल मंत्री ओडेया कास्टेरा सभी अतिथियों का स्वागत कर रहीं थीं। जैसे ही राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो का उन्होंने अभिवादन किया तो एक अजीबो गरीब वाकया हुआ। खेल मंत्री ओडेया ने राष्ट्रपति मैक्रो के गले में हाथ डाला और उनके कान के पास किस कर लिया।

विज्ञापन
President Macron and Sports Minister Shocking incident happened during olympic
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रो और खेल मंत्री ओडेया कास्टेरा की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मुलाकात के दौरान खेल मंत्री ओडेया कास्टेरा ने राष्ट्रपति मैक्रो के गले में हाथ डालकर कान के नीचे किस किया। इस वाकये के दौरान नेताओं के आसपास खड़े अन्य नेता भी सकपका गए। राष्ट्रपति के पास खड़े प्रधानमंत्री ग्रेबियल अट्टल ने तो नजर हटा ली और दूसरी ओर देखने लगे। तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल, पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो, प्रधानमंत्री  ग्रेबियल अट्टल समेत तमाम राजनेता पहुंचे थे। इस दौरान समारोह की मेजबानी कर रहीं फ्रांस की खेल मंत्री ओडेया कास्टेरा सभी अतिथियों का स्वागत कर रहीं थीं। जैसे ही राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो का उन्होंने अभिवादन किया तो एक अजीबो गरीब वाकया हुआ। खेल मंत्री ओडेया ने राष्ट्रपति मैक्रो के गले में हाथ डाला और उनके कान के पास किस कर लिया। यह देख आसपास खड़े मेहमान सकपका गए। वहीं तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


एक्स एक यूजर ने लिखा कि यह राष्ट्रपति और खेलमंत्री को शोभा नहीं देता। एक और यूजर ने कमेंट किया कि यह मैक्रो की पत्नी ब्रिगिट को पसंद नहीं आएगा। जबकि कुछ लोगों ने लिखा कि फ्रांस के लोग अभिवादन के दौरान दोनों गाल पर किस करते हैं। यूजर्स ने यह भी पोस्ट किया कि खेलमंत्री ओडेया कास्टेरा पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। खुद पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए वह ऐसा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों का डर दूर करने के लिए पानी में कूद गईं थीं
बताया जाता है कि खेलमंत्री ओडेया कास्टेरा का विवादों से पुराना नाता है। पिछले दिनों उन्होंने ओलंपिक खिलाड़ियों का बैक्टीरिया और प्रदूषण को लेकर डर दूर करने के लिए सीन नदी में छलांग लगा दी थी। उनको शिक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन स्कूलों की आलोचना करने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed