{"_id":"6480e8d29e4302dcf705a8ab","slug":"president-draupadi-murmu-said-that-india-is-recognized-in-the-world-as-a-responsible-partner-in-development-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Serbia: भारतीय समुदाय से बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, दुनिया में भारत की पहचान विकास में एक जिम्मेदार भागीदार की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Serbia: भारतीय समुदाय से बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, दुनिया में भारत की पहचान विकास में एक जिम्मेदार भागीदार की
Thu, 08 Jun 2023 02:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेलग्रेड
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:00 AM IST
सार
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पूरे भारत में नए इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण आश्चर्यजनक गति से हो रहा है और भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद रखता है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन
बेलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरीनाम की तीन दिन की यात्रा खत्म कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सर्बिया पहुंचीं। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की पहचान विकास में एक जिम्मेदार भागीदार और वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में बनी है। यह भारत की एक अग्रणी शक्ति बनने की तलाश को दर्शाता है।
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पूरे भारत में नए इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण आश्चर्यजनक गति से हो रहा है और भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद रखता है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच रही है, हम इस दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यव्था बनने की राह पर हैं।
भारत और सर्बिया ने एक-दूसरे के हितों की समझ की साझा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और सर्बिया ने हमेशा एक-दूसरे के मूल हितों की समझ साझा की है। भारत और सर्बिया प्राचीन भूमि हैं। सर्बिया भारत के सतत विकास सहयोग कार्यक्रमों में एक मूल्यवान भागीदार रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान सर्बियाई मंत्री और सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति का किया स्वागत
इससे पहले, बेलग्रेड पहुंचने पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने निकोला टेस्ला हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्पति मुर्मू ने गांदीजेवा स्ट्रीट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह बृहस्पतिवार को माउंट अवाला में गुमनाम नायक के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगी।
भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरा सर्बिया
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सर्बिया भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए एक नए फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि भारतीय फिल्में सर्बिया में लोकप्रिय रही हैं। सर्बिया के लोगों का योग और भारत की आध्यात्मिक विरासत से गहरा संबंध है।