फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Draupadi Murmu Mauritius Visit met Mauritius PM Jugnauth presented Rupay card

President Mauritius Visit: राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरिशस के पीएम जुगनौथ से की मुलाकात, रुपे कार्ड दी भेंट

Tue, 12 Mar 2024 02:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2024 02:44 AM IST
सार

एक्स पर पोस्ट करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मॉरीशस के पीएम कुमार जुगनौथ ने टी-टी बैठक की।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu Mauritius Visit met Mauritius PM Jugnauth presented Rupay card
राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात। - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिशस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री जुगनौथ से मुलाकात की। राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और गहरी साझेदारी को और गति प्रदान करने के तरीकों पर बात की। मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति ने उन्हें रूपे कार्ड उपहार में दिया, जिसे हाल ही में मॉरीशस में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट
गौरतलब है कि, मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं हैं। इस दौरान वह मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। एक्स पर पोस्ट करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मॉरीशस के पीएम कुमार जुगनौथ ने टी-टी बैठक की। बता दें, इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपुन से मुलाकात की। भारत और मॉरिशस के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री जुगनाथ संयुक्त रूप से मॉरीशस के साथ भारत की जीवंत विकास साझेदारी की बढ़ती और बहुमुखी प्रकृति को प्रदर्शित करने वाली चौदह भारत सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।  

पीएम मोदी ने पिछले माह शुरू की थी सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका में डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया था। दोनों देशों में यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंद महसागर क्षेत्र के तीनों देशों के लिए आज एक विशेष दिन है। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं। यह लोगों से किए गए विकास के वादों का एक सबूत है। फिनटेक कनेक्टिविटी से न केवल सीमा पार लेनदेन में मदद मिलेगा, बल्कि सीमा पार रिश्ते भी मजबूत होगा। यूपीआई के पास अब नई जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed