फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump said US ready to supply ventilators to countries in need Amid coronavirus pandemic

ट्रंप बोले- अमेरिका वेंटिलेटर्स आपूर्ति के लिए तैयार, जनरल मोटर्स को निर्माण के लिए किया मजबूर

Sat, 28 Mar 2020 03:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
President Donald Trump said US ready to supply ventilators to countries in need Amid coronavirus pandemic
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। इसी के साथ ट्रंप ने युद्धकालीन रक्षा उत्पादन कानून लागू कर जनरल मोटर्स (जीएम) को वेंटिलेटर बनाने के लिए बाध्य किया है। ट्रंप ने कहा कि कार कंपनी के साथ कीमत को लेकर बातचीत में समय लग रहा था।

विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्रपति आदेश पर दस्तखत किए, जिसमें स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री को निर्देश दिया गया है कि वह रक्षा उत्पादन कानून में उपलब्ध किसी या सभी अधिकारों का इस्तेमाल करें, ताकि जनरल मोटर्स वेंटिलेटर्स बनाने के लिए संघीय अनुबंधों को स्वीकार कर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि वेंटिलेटरों की आपूर्ति करने की क्षमता को लेकर जीएम के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही है, लेकिन वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई इतनी जरूरी है कि आम दिनों की तरह ठेका प्रक्रिया के लिए मोलतोल की अनुमति नहीं दी जा सकती।’ उन्होंने कहा, ‘जीएम समय बर्बाद कर रही थी। आज की कार्रवाई से तेजी से वेंटिलेटर बनाने में मदद मिलेगी, जो अमेरिकी (लोगों के) जीवन को बचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed