फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Biden invites Australian Prime Minister Anthony Albanese and Papua New Guinea PM James MARAPE

US: ऑस्ट्रेलियाई और पापुआ न्यू गिनी के PM को बाइडन का आमंत्रण, प्रशांत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे अल्बनीज

Wed, 24 May 2023 02:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 02:41 PM IST
सार

डॉ मीरा रैप-हूपर का कहना है कि बाइडन ने अल्बनीज को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया, जिसको ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मौके पर ही स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
President Biden invites  Australian Prime Minister Anthony Albanese and Papua New Guinea PM James MARAPE
जो बाइडन ने किया अल्बनीज और मरापे को आमंत्रित। - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी बैठक के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे को आमंत्रित किया है। यह जानकारी इंडो-पैसिफिक के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद निदेशक ने दी।

विज्ञापन

डॉ मीरा रैप-हूपर का कहना है कि बाइडन ने अल्बनीज को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया, जिसको ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मौके पर ही स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि हिरोशिमा में जब दोनों नेता एक दूसरे से मिले तो उन्होंने आगामी बैठक पर चर्चा की। वहीं, मरापे को लेकर हूपर ने कहा कि बाइडन ने उन्हें दूसरे प्रशांत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी की अपनी एशिया यात्रा के दूसरे नियोजित चरण को हाल ही में रद्द किया था। बताया जा रहा है कि अमेरिकी डिफॉल्ट को रोकने के लिए एक समझौते करना जरूरी है। इस बीच अल्बनीज और मरापे को निमंत्रण देने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हूपर ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा को रद्द करना पहले से निर्धारित नहीं था। लेकिन राष्ट्रपति ने यह महसूस किया कि कर्ज की सीमा से उत्पन्न आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए उन्हें घर लौटना होगा। इसलिए उन्होंने तुरंत पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया में अपने समकक्षों से संपर्क किया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद निदेशक ने कहा कि भविष्य में बाइडन दोनों देश जाएंगे और देशों के बीच संबंधों की मजबूती पर बात करेंगे। 

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कुछ दिनों पहले ही पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की थी। उनके साथ एक पत्र था जिस पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए थे और औपचारिक रूप से प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के नेताओं को शिखर सम्मेलन के लिए वाशिंगटन आने के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed