फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prediction of new Nostradamus came true, claimed of oil tanker accident, method learned from India

Nostradamus: सच हुई नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तेल टैंकर दुर्घटना होने का किया था दावा, भारत से सीखी पद्धति

Sat, 15 Mar 2025 08:55 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Sat, 15 Mar 2025 08:55 AM IST
सार

नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने चार मार्च को अपने यूट्यूब वीडियो में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक तेल टैंकर दुर्घटना होगी। इसके सात दिन बाद 11 मार्च को उत्तरी सागर में एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज के बीच सोमवार को जबरदस्त टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Prediction of new Nostradamus came true, claimed of oil tanker accident, method learned from India
क्रेग हैमिल्टन पार्कर - फोटो : एक्स/@chamiltonparker

विस्तार

प्रसिद्ध यूके मनोवैज्ञानिक और नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच हुई है। उन्होंने हाल ही में एक मालवाहक जहाज के एक तेल टैंकर से टकराने की भविष्यवाणी की थी। यह पिछले दिनों सच हो गई। इसके बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा होने लगी है। पार्कर बताते हैं कि उन्होंने भविष्यवाणी करने की पद्धति भारत से सीखी है।
विज्ञापन


नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने चार मार्च को अपने यूट्यूब वीडियो में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक तेल टैंकर दुर्घटना होगी। उन्होंने कहा था कि मैंने एक जहाज या किसी चीज को संकट में देखा। जल्द ही एक तेल टैंकर समस्या आने वाली है। यह किसी प्रकार का संकटग्रस्त जहाज था।यह एक तेल टैंकर हो सकता है, या शायद यह यात्रियों का जहाज हो सकता है, लेकिन मुझे लगा कि इसमें किसी प्रकार का प्रदूषण है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नास्त्रेदमस की नई भविष्यवाणियों में ऐसा क्या है? जिनसे बढ़ी दुनिया की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सात दिन बाद 11 मार्च को उत्तरी सागर में एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज के बीच सोमवार को जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे का शिकार टैंकर अमेरिकी ध्वज वाला रसायन और तेल उत्पाद वाहक एमवी स्टेना इमैक्युलेट हुआ, जो घटना के समय लंगर डाले हुए था। वहीं, मालवाहक जहाज की पहचान ‘सोलोंग’ के तौर पर की गई है, जो स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था।हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई।


सच हुईं हैं हैमिल्टन की भविष्यवाणियां
क्रेग हैमिल्टन पार्कर की कई भविष्यवाणियां सच हुईं हैं। उन्होंने पहले कोविड महामारी, ब्रेक्सिट, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हत्या के प्रयास की भविष्यवाणी की थी। जुलाई 2024 में उन्होंने कहा था कि मेरे दिमाग में हमेशा यह बात चलती रही है कि ट्रम्प की हत्या का प्रयास किया जाएगा।

भारत से सीखी पद्धति
पार्कर बताते हैं कि उन्होंने 20 साल की उम्र में भारत का दौरा किया था। जहां उन्होंने प्राचीन भारतीय भविष्यवाणी पद्धतियां सीखीं और अपना व्यवसाय शुरू करने से पहले स्थानीय ज्योतिषियों से प्रेरणा ली।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed