फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pramila Jaipal became the president of the Congressional Progressive Caucus in america

अमेरिका: कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस की अध्यक्ष बनीं प्रमिला जयपाल

Fri, 11 Dec 2020 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Pramila Jaipal became the president of the Congressional Progressive Caucus in america
प्रमिला जयपाल - फोटो : Wikipedia

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद के कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। सीपीसी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने से जयपाल अमेरिका में 117वीं कांग्रेस के सबसे ताकतवर सांसदों में से होंगी ।

विज्ञापन


अमेरिका में यह पद प्रभावी और अनुभवी सांसद को दिया जाता है। भारत के चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल (55) को बुधवार को सीपीसी का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीपीसी रंगभेद को खत्म करने, गरीबी और असमानता को मिटाने जैसे कामों को प्रमुखता देगा और देश में परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, मेरे सहयोगियों ने मुझे इतना महत्वपूर्ण पद दिया है उससे मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। जो बाइडन के प्रशासन में यह कॉकस महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमिला जयपाल ने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को 70 फीसदी मतों से मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed