COP 25 : पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर बोले, जलवायु परिवर्तन पर हम अपना वादा निभा रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्पेन के मैड्रिड में हो रही संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) कॉप 25 ( COP25 ) में कहा कि भारत ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जो वादे किए थे वह उन पर कायम है और प्रगति भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता में 21 फीसदी की कमी की है और पेरिस में किए गए वादे के मुताबिक उत्सर्जन में 35 फीसदी कमी लाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
Union Environment Minister Prakash Javadekar at United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) COP25 in Madrid, Spain: India has reduced emissions intensity of GDP by 21% & is on track to achieve the goal of 35% emissions reduction as promised in Paris. pic.twitter.com/XS9G9CdQO1
— ANI (@ANI) December 10, 2019
जावड़ेकर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस समझौते के तहत नवीकरण के लिए 175 गीगा वाट लक्ष्य की घोषणा की थी। हम 83 गीगा वाट पर पहुंच चुके हैं। हाल ही में हुई संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट एक्शन समिट में प्रधानमंत्री ने लक्ष्य को बढ़ाकर 450 गीगा वाट कर दिया था। हम एक साथ बायोमास, पवन और सौर ऊर्जा पर प्रगति कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पेरिस में घोषित किए गए राष्ट्रीय स्तर पर अपने निर्धारित योगदान (एनडीसी) को पूरा करने के मामले में केवल छह देश ट्रैक पर हैं। हम इसका नेतृत्व रहे हैं। सतत जीवन शैली भारत के संस्कारों का एक अभिन्न भाग है।' उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के क्षेत्र में भारत लगभग पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।