फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   POTUS Joe Biden and FBI on shooting near Trump golf course in Florida news updates

US: FBI ने ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी को बताया हत्या का प्रयास; बाइडन बोले- यहां हिंसा की जगह नहीं

Mon, 16 Sep 2024 07:47 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2024 07:47 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार को एक बार फिर हमला हुआ। इस घटना की राष्ट्रपति बाइडन ने निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक हिंसा या किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
POTUS Joe Biden and FBI on shooting near Trump golf course in Florida news updates
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जुलाई के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को रविवार को हमले का सामना करना पड़ा। जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। तभी वहां पर गोलीबारी हुई। हालांकि, वह सुरक्षित हैं। इस गोलीबारी घटना से देश में हर कोई खौफ में है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने जानकारी दी कि वह ट्रंप की हत्या करने के प्रयास की जांच कर रही है। इस पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने संघीय कानून प्रवर्तन की सराहना की
जो बाइडन ने कहा, 'मुझे मेरी टीम द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई है कि संघीय कानून प्रवर्तन पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की संभावित हत्या के प्रयास के रूप में क्या जांच कर रहा है। एक संदिग्ध हिरासत में है और मैं सीक्रेट सर्विस तथा उनके कानून प्रवर्तन भागीदारों के काम की सराहना करता हूं। उनकी सतर्कता और पूर्व राष्ट्रपति तथा उनके आस-पास के लोगों को सुरक्षित रखने के उनके प्रयासों के लिए जितनी सराहना की जाए कम है।'
विज्ञापन


देश में राजनीतिक हिंसा की जगह नहीं: जो बाइडन
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे राहत है कि पूर्व राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना की सक्रिय जांच चल रही है। कानून प्रवर्तन इस बारे में अधिक जानकारी जुटा रहा है कि क्या हुआ था। जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि हमारे देश में राजनीतिक हिंसा या किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मैंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि सीक्रेट सर्विस के पास पूर्व राष्ट्रपति की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी संसाधन, क्षमता और सुरक्षात्मक उपाय हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले ट्रंप?
अपने समर्थकों को दिए गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं सुरक्षित हूं। मेरे आसपास गोलियों की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन इससे पहले कि घटना को लेकर अफवाहें फैलें, मैं चाहता था कि आप यह सुनें, मै ठीक और सुरक्षित हूं। कोई भी मुझे चुनाव प्रचार से पीछे नहीं हटा पाएगा। मैं कभी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। मेरा समर्थन करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी हूं।'

कब हुई घटना?
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वेस्ट पाम बीच शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। जब सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स के पास एक व्यक्ति को एके-47 के साथ देखा। इसके बाद, एजेंटों ने उस पर गोलियां चला दीं। 

हत्या के प्रयास की कर रहे जांच: एफबीआई
इस बीच, संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास की जांच कर रही है। 

ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था बंदूकधारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त बंदूकधारी ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था। ब्रैडशॉ ने कहा कि हमारे पास एक गवाह है, जिसने हमारे पास आकर एके-47 लिए हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गवाह ने बताया कि उसने बंदूकधारी को झाड़ियों से भागते हुए देखा था और वह काले रंग की निसान गाड़ी में सवार होकर भाग गया था। गवाह ने यह भी बताया कि उसने गाड़ी की एक तस्वीर भी ली थी। बाद में बंदूकधारी को पड़ोस की एक काउंटी से गिरफ्तार कर लिया गया।




जुलाई में भी ट्रंप को बनाया गया था निशाना
इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed