फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Francis' funeral will be held on Saturday, Vatican started preparations, picture of coffin surfaced

Pope Francis: शनिवार को होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, वेटिकन ने शुरू की तैयारी, ताबूत की तस्वीर आई सामने

Tue, 22 Apr 2025 02:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'पीपुल्स पोप' (लोगों के प्रिय पोप) के रूप में जाना जाता था। वे लैटिन अमेरिका से पोप बनने वाले पहले व्यक्ति थे। वेटिकन के मुताबिक पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह प्रक्रिया कार्डिनल्स कॉलेज के डीन कराएंगे।

विज्ञापन
Pope Francis' funeral will be held on Saturday, Vatican started preparations, picture of coffin surfaced
ताबूत में लेटे पोप फ्रांसिस। - फोटो : PTI

विस्तार

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह होगा। वेटिकन ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है। ताबूत में लेटे पोप फ्रांसिस की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में पोप फ्रांसिस के पास वेटिकन राज्य सचिव प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। वेटिकन के मुताबिक पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह प्रक्रिया कार्डिनल्स कॉलेज के डीन कराएंगे। वहीं कार्डिनल्स ने सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस के सार्वजनिक दर्शन बुधवार सुबह से शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वहीं तमिलनाडु सरकार की ओर से मंत्री एसएम नासर और डॉ. एस इनिगो इरुदयाराज पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। तमिलनाडु विधानसभा ने दिवंगत पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'पीपुल्स पोप' (लोगों के प्रिय पोप) के रूप में जाना जाता था। वे लैटिन अमेरिका से पोप बनने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर सुबह 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंतिम सांस ली। वेटिकन समाचार के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस जेसुइट ऑर्डर से पहले पोप थे। 8वीं शताब्दी के बाद से यूरोप के बाहर से पहले पोप थे। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के रूप में जन्मे पोप फ्रांसिस 1969 में कैथोलिक पादरी नियुक्त किया गया था। 28 फरवरी, 2013 को पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद 13 मार्च को एक पोप सम्मेलन ने कार्डिनल बर्गोग्लियो को उनका उत्तराधिकारी चुना। उन्होंने सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के सम्मान में फ्रांसिस को अपना पोप नाम चुना। अब आधिकारिक शोक की 14 दिन की अवधि होगी, जिसके बाद कार्डिनल मसीह के नए विकर का चुनाव करने के लिए सम्मेलन में जाएंगे।

ये भी पढ़ें: वैश्विक यात्राओं से लेकर कार्यकाल और संतों की रिकॉर्ड संख्या तक, पोप फ्रांसिस के नाम कई रिकॉर्ड

Pope Francis' funeral will be held on Saturday, Vatican started preparations, picture of coffin surfaced
प्रार्थना करते कार्डिनल्स। - फोटो : PTI
नौ दिन का शोक, फिर होगा नए पोप का चुनाव
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद नौ दिन का शोक मनाया जाएगा। इस अवधि को नोवेन्डिएल कहा जाता है। इसके बाद नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। कुछ दिनों में दुनियाभर के कार्डिनल पापल कॉन्क्लेव के लिए रोम पहुंच जाएंगे। पोप का चयन कार्डिनल का प्रतिनिधिमंडल करेगा जो कैथोलिक चर्च के सबसे वरिष्ठ पादरी होते हैं। कार्डिनल ही तय करेंगे कि कॉन्क्लेव कब शुरू होगा। आमतौर पर 15-20 दिनों में वेटिकन के सिस्टिन चैपल में नए पोप के चुनाव के लिए पॉपल कॉन्क्लेव शुरू होता है।

भारत में तीन दिन का राजकीय शोक
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु (पोप) को श्रद्धांजलि देने के लिए देश में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।पोप फ्रांसिस पूरी दुनिया में शांति, सेवा और करुणा के लिए जाने जाते थे। उनका निधन सिर्फ ईसाई समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। भारत सरकार ने भी इस दुख की घड़ी में संवेदना जताते हुए उनके सम्मान में यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: कैथोलिक चर्च में बदलाव लाने वाले पहले गैर-यूरोपीय पोप फ्रांसिस; सफाईकर्मी से धर्मगुरु तक ऐसा रहा सफर

Pope Francis' funeral will be held on Saturday, Vatican started preparations, picture of coffin surfaced
पोप फ्रांसिस के लिए प्रार्थना। - फोटो : PTI
करीब एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में रहे थे भर्ती
पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डबल निमोनिया हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका चला था। एक महीने से ज्यादा समय अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। पोप की देखभाल करने वाले सर्जरी प्रमुख सर्जियो अल्फिएरी ने बताया था कि उन्हें दवाइयां की जरूरत पड़ती रहेगी।

युवावस्था में निकाला गया था फेफडे़ का हिस्सा
पोप फ्रांसिस जब जवान थे, तब उनके एक फेफड़े में संक्रमण के कारण उसे हटाना पड़ा था। इस कारण उन्हें सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। 2023 में भी उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Pope Francis' funeral will be held on Saturday, Vatican started preparations, picture of coffin surfaced
पोप फ्रांसिस - फोटो : PTI
पोप फ्रांसिस का आखिरी संदेश
पोप फ्रांसिस ने अपने आखिर संदेश में जरूरतमंदों की मदद करने, भूखों को खाना देने और विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्रोत्साहित करने की अपील की थी। ईस्टर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने लिखा, 'मैं हमारी दुनिया में राजनीतिक जिम्मेदारी के पदों पर बैठे सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे डर के आगे न झुकें। डर दूसरों से अलगाव की ओर ले जाता है। सभी जरूरतमंदों की मदद करने, भूख से लड़ने और विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्रोत्साहित करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें। ये शांति के हथियार हैं, हथियार जो मौत के बीज बोने के बजाय भविष्य का निर्माण करते हैं! मानवता का सिद्धांत हमारे दैनिक कार्यों की पहचान बनने से कभी न चूके।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed