फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope allows women to vote at upcoming meeting of bishops for first time

बड़ा फैसला: पादरियों की बैठक में फैसले ले सकेंगी महिलाएं, पोप फ्रांसिस ने दी मतदान की अनुमति; जानें पूरा मामला

Wed, 26 Apr 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

पोप फ्रांसिस ने पादरियों की सभा को नियंत्रित करने वाले मानदंडों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा निकाय है जो समय-समय पर बैठकों के लिए दुनियाभर के पादरियों को इकट्ठा करता है।

विज्ञापन
Pope allows women to vote at upcoming meeting of bishops for first time
पोप फ्रांसिस - फोटो : twitter.com/Pontifex

विस्तार

पोप फ्रांसिस ने पादरियों की आगामी बैठक में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने का फैसला किया है। यह ऐतिहासिक सुधार माना जा रहा है। यहां महिलाएं निर्णय लेने में अधिक जिम्मेदारियों और अधिकारों की लंबे समय से मांग कर रहीं थीं। 

विज्ञापन

पोप फ्रांसिस ने पादरियों की सभा को नियंत्रित करने वाले मानदंडों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा निकाय है जो समय-समय पर बैठकों के लिए दुनियाभर के पादरियों को इकट्ठा करता है। वेटिकन काउंसिल ने बुधवार को उन संशोधन को प्रकाशित किया है जिन्हें उनके द्वारा मंजूरी दी गई है। ये संशोधन चर्च के उन मामलों में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आम श्रद्धालुओं के नजरिए पर जोर देते हैं, जो लंबे समय से मौलवियों, बिशपों और कार्डिनलों द्वारा छोड़ दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथोलिक महिला समूह लंबे समय से वेटिकन काउंसिल की आलोचना करते रहे हैं कि महिलाओं के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पोप फ्रांसिस के फैसले के बाद अब इन समूहों ने इसे दो हजार साल में ऐतिहासिक कदम बताया है।  
 

विज्ञापन

महिला पादरियों की वकालत करने वाली वूमेन ऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस की केट मैकएल्वी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह कांच की छह में एक महत्वपूर्ण दरार है। यह मतदान के अधिकार की मांग करने वाली कैथोलिक महिलाओं समूहों के अभियान की निरंतर वकालत, सक्रियता का परिणाम है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed