फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pool party in coronavirus origin wuhan going viral on social media

Covid-19 की उत्पत्ति का केंद्र रहे वुहान में पूल पार्टी, बिना मास्क शामिल हुए हजारों लोग

Tue, 18 Aug 2020 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वुहान Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Aug 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
pool party in coronavirus origin wuhan going viral on social media
वुहान में हुई पूल पार्टी का दृश्य - फोटो : ट्विटर

पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बने कोरोना वायरस की उत्पत्ति का केंद्र रहे चीन के शहर वुहान में एक पूल पार्टी का आयोजन चर्चा का केंद्र बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पूल पार्टी में हजारों लोग शामिल हुए। वीडियो और तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क पहने पार्टी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार इस पार्टी का आयोजन सप्ताहांत पर किया गया था। माया बीच वाटरपार्क पर हुई इस पार्टी में म्यूजिकल कंसर्ट (संगीत कार्यक्रम) का आयोजन भी किया गया था। कोरोना वायरस वुहान से ही बाहर निकला था, जिसने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया था और करीब तीन महीने के लिए एक तरह से दुनिया की रफ्तार पूरी तरह थम गई थी। 
विज्ञापन


इस पार्टी दौरान न तो लोगों ने मास्क ही पहने हुए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस पार्टी की तस्वीरों से लगता है कि वहां के लोग नजदीकी संपर्क की वजह से संक्रमण के खतरे को भुला बैठे हैं। जबकि यह वही शहर है जहां से इस जानलेवा वायरस का प्रसार पूरी दुनिया में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वुहान में कोरोना वायरस की वजह से करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वुहान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 42 हजार के आस-पास है। चीन ने पूरे देश में कोरोना से 4,634 लोगों की मौत का दावा किया है। 


पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक कोरोना के दो करोड़ 21 लाख 11 हजार 466 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के चलते सात लाख 78 हजार 511 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अब तक एक करोड़ 48 लाख 48 हजार 583 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed