फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pompeo said Victory For American Diplomacy After Masood Azhar blacklisted by UN

यूएन ने फैसले का स्वागत किया, अमेरिका बोला- दुनिया पाक से आतंक खत्म करने को प्रतिबद्ध

Thu, 02 May 2019 10:59 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 02 May 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Pompeo said Victory For American Diplomacy After Masood Azhar blacklisted by UN
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : File Photo

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी इसे कूटनीतिक जीत बताया है।


loader

पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा, "हमारी टीम यूएसयूएन को मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में उनके काम के लिए बधाई। लंबे समय से इंतजार की जा रही ये कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका की कूटनीतिक जीत है। दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
 



व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा है कि चीन ने 10 साल बाद तकनीकी रोक हटाकर सही काम किया है। अधिकारी ने कहा, "मुझे लगता है कि चीन यह समझ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कार्रवाई महत्वपूर्ण है। पुलवामा हमला इस संगठन द्वारा हाल ही में किया गया आतंकी हमला है।"

इससे पहले मंगलवार को चीन ने कहा था कि इसका सही हल निकाला जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा था, 'मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरा विश्वास है कि इसका सही ढंग से समाधान निकाला जाएगा। मेरा मानना है, सभी पक्षों के संयुक्त प्रयासों से, इस मुद्दे को हल किया जा सकता है।' 

पुलवामा हमले के बाद फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र में अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाए थे। पिछली बार चीन ने अपने वीटो का इस्तेमाल करके अजहर को बचा लिया था। उसने अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर तकनीकी रोक लगा दी थी। लेकिन इस बार चीन पर ना केवल भारत बल्कि पश्चिमी देशों का दबाव भी था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed