{"_id":"6008bc578ebc3e31460fa094","slug":"political-scientist-arrested-for-lobbying-iran-in-us-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी प्रशासन में ईरान की पैरवी करने वाला राजनीतिक विज्ञानी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी प्रशासन में ईरान की पैरवी करने वाला राजनीतिक विज्ञानी गिरफ्तार
Thu, 21 Jan 2021 04:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बोस्टन।
एजेंसी, बोस्टन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Jan 2021 04:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफबीआई ने अमेरिकी प्रशासन में सेंध लगाकर ईरान के लिए लॉबी करने वाले एक राजनीतिक विज्ञानी को गिरफ्तार किया है। एफबीआई का आरोप है कि मैसाचुएट्स निवासी राजनीतिक विज्ञानी व लेखक ईरान की सरकार के लिए काम कर रहा था और ईरान से जुड़े परमाणु नीति जैसे तमाम मसलों पर अमेरिकी अधिकारियों की राय ईरान के पक्ष में बनाने के लिए पैरवी करता था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कावेह लोतफोलाह आफ्रासियाबी को एक एफबीआई एजेंट ने सोमवार को मैसाचुएट्स के वाटरटाउन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क सिटी संघीय अदालत में ईरान के गैर पंजीकृत एजेंट के तौर पर काम करने व साजिश रचने के आरोप तय किए गए। आफ्रासियाबी ईरानी नागरिक है और वैध तरीके से अमेरिका की स्थायी नागरिकता हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि आफ्रासियाबी को 2007 से न्यूयॉर्क सिटी में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन के साथ जुड़े ईरानी राजनयिकों की तरफ से भुगतान किया जाता रहा है। यह भुगतान उसे ईरानी सरकार के एजेंडे के समर्थन में टीवी पर बोलने, लेख लिखने और अमेरिकी अधिकारियों के बीच पैरवी करने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
अदालत में दाखिल कागजातों के मुताबिक, 2009 में आफ्रासियाबी ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता को लेकर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखने में एक अज्ञात अमेरिकी सांसद की भी मदद की थी।
अधिकारियों के मुताबिक, आफ्रासियाबी ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह ईरान के लिए काम कर रहा है। आफ्रासियाबी ने ही अमेरिकी सेना के हवाई हमले में ईरान की एलीट फोर्स के मुखिया जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरानी विदेश मंत्री व संयुक्त राष्ट्र में उसके स्थायी प्रतिनिधि को सभी तरह के निरीक्षण बंद कराने और ईरानी परमाणु गतिविधियों की सभी जानकारी देना बंद करने के लिए उकसाया था।
ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की जिम्मेदारी : बाइडन प्रशासन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से विदेश मंत्री के तौर नामित एंटोनी ब्लिंकन के मुताबिक, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की ‘तत्काल’ जिम्मेदारी है।
ब्लिंकन ने साथ ही कहा कि आगामी बाइडन प्रशासन को ईरान परमाणु समझौते पर लौटने की अपनी योजना लागू करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। अमेरिकी संसद की सीनेट (उच्च सदन) की विदेशी संबंध समिति के सामने अपने विदेश मंत्री बनने की पुष्टि किए जाने के दौरान ब्लिंकन से जब यह पूछा गया कि बाइडन प्रशासन की 2015 के ईरान परमाणु समझौते पर लौटने को लेकर क्या योजना है तो उन्होंने कहा, परमाणु हथियार के साथ ईरान मौजूदा समय से और भी ज्यादा खतरनाक होगा। हमें यहां से लंबा रास्ता तय करना है। हम जो भी कर सकते हैं, वह करना हमारी तत्काल जिम्मेदारी है।