फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Policeman accused of shooting at teenager eating burger in USA sacked

US: बर्गर खा रहे किशोर पर गोली चलाने का आरोपी पुलिसकर्मी बर्खास्त, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 08 Oct 2022 04:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन एंटोनियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन एंटोनियो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Oct 2022 04:09 PM IST
सार

बीते रविवार को सैन एंटोनियो के पुलिस अधिकारी जेम्स ब्रेनैंड ने 17 साल के एरिक कैंटू पर उस समय गोली चलाई थी जब वह मैकडॉनल्ड्स कार पार्किंग एरिया में अपनी कार के अंदर बैठा बर्गर खा रहा था। गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने उस पर कार से भागने और अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Policeman accused of shooting at teenager eating burger in USA sacked
गोली मारने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में एक किशोर पर गोली चलाने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिसकर्मी के खिलाफ ये कार्रवाई शुक्रवार को की गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को सैन एंटोनियो के पुलिस अधिकारी जेम्स ब्रेनैंड ने 17 साल के एरिक कैंटू पर उस समय गोली चलाई थी जब वह मैकडॉनल्ड्स कार पार्किंग एरिया में अपनी कार के अंदर बैठा बर्गर खा रहा था। गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने उस पर कार से भागने और अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया था। फिलहाल, पीड़ित किशोर का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के बॉडी कैम के फुटेज जारी होने के बाद किशोर को आरोपमुक्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इन फुटेज में साफ देखे जा सकता है कि  पुलिस एक खड़ी गाड़ी के पास आती है और अचानक उसका दरवाजा खोलती है। फिर उसने अंदर बर्गर खाते हुए किशोर को बाहर निकलने के लिए कहती है। इस पर जब एरिक कैंटू ने पुलिस वाले से सवाल किया कि उसे ऐसा क्यों आदेश दिया जा रहा है, तो पुलिस वाले ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसे कार से जबरन बाहर निकालने की भी कोशिश की। इस दौरान किशोर दरवाजा बंद करके मौके से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस को कार पर कई गोलियां चलाते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार को कथित तौर पर एक ब्लॉक दूर पाया गया था। किशोर को कई गोलियां लगीं। वहीं, कार में यात्री सीट पर एक 17 वर्षीय लड़की भी थी, हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई।


सैन एंटोनियो के मुख्य पुलिस अधिकारी विलियम मैकमैनस ने इस घटना का वीडियो जारी होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जेम्स ब्रेनैंड ने उस रात जो किया उसके समर्थम में ऐसा कुछ नहीं है जो उसका बचाव कर सके। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को चलते वाहनों पर गोली चलाने से मना किया जाता है, जब तक कि खुद का जीवन बचाने के लिए गोली चलाने की जरूरत ना हो। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को हुआ घटना में मामला जीवन की रक्षा का नहीं था। जांच के दौरान किशोर की कार से अधिकारियों कोई बंदूक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि न तो किशोर और न ही वह जिस कार को चला रहा था, उसका डिस्टर्बेंस कॉल ऑफिसर ब्रेनंड से कोई लेना-देना नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed