फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police Scotland issue appeal as 3 Indian students killed in road crash

Scotland: स्कॉटलैंड में तीन भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Aug 2022 06:10 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 23 Aug 2022 06:10 PM IST
सार

यह घातक सड़क दुर्घटना स्कॉटिश हाइलैंड्स के अर्गिल के एपिन इलाके में हुई, जहां चारों दोस्त छुट्टी मनाने गए थे। इनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।   

विज्ञापन
Police Scotland issue appeal as 3 Indian students killed in road crash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कॉटलैंड में एक सड़क दुर्घटना में तीन भारतीयों की मौत के मामले में पुलिस जानकारी के लिए अपील कर रही है। इस हादसे के बाद चौथा भारतीय नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हैदराबाद के पवन बशेट्टी और बेंगलुरु के गिरीश सुब्रमण्यम दोनों एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे और लीसेस्टर विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। जबकि विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र और इनके दोस्त आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के 30 वर्षीय सुधाकर मोडपल्ली की भी हादसे में जान चली गई। शुक्रवार को कैसल स्टाकर के पास A828 राजमार्ग पर सड़क हादसे में इन तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


तीसरे छात्र की हालत गंभीर
लीसेस्टर विश्वविद्यालय में प्रबंधन की डिग्री के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैदराबाद के 24 वर्षीय साई वर्मा गंभीर हालत में ग्लासगो के क्वीन एलिजाबेथ विश्वविद्यालय अस्पताल में हैं। पुलिस स्कॉटलैंड के सार्जेंट केविन क्रेग ने कहा कि हम इस दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार, 19 अगस्त , 2022 की घटना के संबंध में 101 के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें। पुलिस स्कॉटलैंड ने कहा कि एक 47 वर्षीय व्यक्ति को सड़क यातायात अपराध के संबंध में गिरफ्तार किया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


यह घातक सड़क दुर्घटना स्कॉटिश हाइलैंड्स के अर्गिल के एपिन इलाके में हुई, जहां चारों दोस्त छुट्टी मनाने गए थे। स्कॉटलैंड में भारतीय समुदाय और इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईएनएसए) यूके ने भारत में इनके परिवारों की सहायता के लिए एक रैली की। सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एडिनबर्ग हिंदू मंदिर समिति के सदस्य राजशेखर जाला ने कहा कि यह बहुत दुखद है। हम परिजनों से संपर्क कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed